Ticker

6/recent/ticker-posts

USA की जनसंख्या 35 करोड़ राज्य 50,UP की जनसंख्या 25 करोड़ राज्य एक, विकास USA में होगा या UP में --भगत सिंह वर्मा

छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव••••पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा - भगत सिंह वर्मा

डी पी सिंह/नरेन्द्र शर्मा 

मुजफ्फरनगर- आज यहां ग्राम बागोवाली में एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। 

पृथक राज्य आंदोलनकारी भगत सिंह वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25 करोड़ है। यूएसए की जनसंख्या 35 करोड़ है और वहां 50 राज्य हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों 6 मंडलों 27 लोकसभा क्षेत्रों 137 विधानसभा क्षेत्रों और 8 करोड जनसंख्या से बनने वाला पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नति शील और विकासशील राज्य होगा जहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। पूरे उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनसंख्या गरीबी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और भूखमरी की शिकार है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिले उत्तर प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं इसके बावजूद भी पश्चिम प्रदेश में शिक्षा चिकित्सा और सुविधाएं नाममात्र को है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। 

बैठक की अध्यक्षता बागोवाली के ग्राम प्रधान सैयद रोशन प्रधान ने की और संचालन भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल गुर्जर प्रधान ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के दूसरे प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम ने कहा कि पश्चिम प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए युवा शक्ति को आगे आकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए संघर्ष करना चाहिए।

 बैठक में मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सावेज, अनीस अहमद, मोहम्मद शकील, इनाम अली, सैयद शादाब मोहम्मद, परवेज मोहम्मद, अरशद मोहम्मद, सैयद मोहम्मद कामिल, हाजी बुद्धू आसन, महबूब हसन, हाजी साजिद, नीरज सैनी, प्रधान मोहम्मद फैजान, याकूब चौधरी, मोहम्मद जावेद यासीन त्यागी आदि ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments