Ticker

6/recent/ticker-posts

भगत सिंह वर्मा को लोकतंत्र सेनानी पुरस्कार-दिल्ली में बैठे सत्ताधीशों को कारपोरेट घरानों की चिंता••••भगत सिंह वर्मा

किसान नेता भगत सिंह वर्मा को लोकतंत्र सेनानी का पुरस्कार••आज देश के हालात ठीक नहीं•••दिल्ली में बैठे सत्ताधीशों को कारपोरेट घरानों की चिंता••••भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

दिल्ली-कांस्टीट्यूशनल क्लब नई दिल्ली देश के जाने माने इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के वरिष्ठ पत्रकारों बुद्धिजीवियों प्रबुद्ध जनों देश की आजादी के बाद अनेक आंदोलन से जुड़े हुए समाजसेवियों आंदोलनकारियों देश को अच्छे से समझने वाले लगातार देश के लिए चिंतन करने वाले महत्वपूर्ण लोगों की उपस्थिति में किसान नेता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा को लोकतंत्र सेनानी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली प्रबुद्ध जनों की सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज देश के हालात ठीक नहीं है देश में एक बार फिर आर्थिक आजादी की आवश्यकता है और लोकतंत्र के मूल्यों को स्थापित करने की जरूरत है। इस अवसर पर आप जैसे वरिष्ठ क्रांतिकारियों बुद्धिजीवियों आंदोलनकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र बचाने की आवश्यकता है, देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए देश के अन्नदाता किसानों को बचाने की आवश्यकता है, युवा शक्ति को बचाने की जरूरत है। देश की राजधानी दिल्ली में बैठे हुए बड़े नेता संवेदनहीन होते नजर आ रहे हैं। उन्हें महान देश भारत वर्ष को शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद,अशफाक उल्ला खां, सुभाष चंद्र बोस,गांधी और जयप्रकाश नारायण के सपनों का भारत नहीं बना रहे हैं।उन्हें तो केवल कारपोरेट घरानों की चिंता है। गरीब और गरीब होता जा रहा है अमीर और अमीर होता जा रहा है जो आने वाले समय के लिए देश के लिए बड़ा खतरा है।आप और हम को मिलकर एक बार फिर देश में आर्थिक आजादी और लोकतंत्र स्थापित करने के लिए संघर्ष करना होगा।

 इस अवसर पर देश के बड़े किसान नेता सरदार बलबीर सिंह राजे वाल वरिष्ठ पत्रकार और एक समय देश को हिला देने वाले भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले विनीत नारायण,  जेपी और गांधी लोहिया से प्रेरित महान राजनीतिज्ञ और पत्रकार रघु ठाकुर,वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार, आलोक कुमार, लगातार देश के लिए चिंतित महान चिंतक डॉ राकेश, रफीक, किसान नेता रंजीत यादव, जुगल चावला, सीए ध्रुव अग्रवाल, मीडिया जगत के प्रमुख आशुतोष, वरिष्ठ पत्रकार आनंद कुमार, अरुण कुमार चौबे, क्रांतिकारी प्रभात, नितिन बालियान, डॉक्टर देवेंद्र बल्हारा, डॉ तरुण कोठारी, साहिल गोयल एडवोकेट, प्रोफ़ेसर अशोक द्विवेदी, नरेंद्र राजपुत, डॉ विश्वरूप राय चौधरी, दीपक गोस्वामी,राहुल शर्मा सहित प्रबुद्ध जनों क्रांतिकारियों आंदोलनकारियों बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।

असमानता और न्याय आंदोलन में आपके साथ की आवश्यकता है। क्या आप आने वाली पीढ़ियों को भी शोषित रखना चाहते हो। नहीं तो आओ हमारे साथ--विरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 8057081945


Post a Comment

0 Comments