Ticker

6/recent/ticker-posts

टोल टैक्स खत्म मध्यप्रदेश में-उत्तर प्रदेश में क्यूं नहीं -विरेन्द्र चौधरी


उत्तर प्रदेश में नीजि वाहनों से टोल टैक्स वसूली हो बंद,नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन••अशोक मलिक

जब मध्यप्रदेश में टोल टैक्स खत्म कर दिया गया तो उत्तर प्रदेश में क्यूं नहीं-टोल टैक्स वसूली जनता के साथ अन्याय••विरेन्द्र चौधरी

डी पी सिंह/अतुल शर्मा 

सहारनपुर। मध्यप्रदेश सरकार ने टोल टैक्स को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा एक सर्वे कराया। जिसमें टोल टैक्स देने वाले 80 प्रतिशत वाहन कमर्शियल है,20 प्रतिशत नीजि वाहन है। इसलिए नीजि वाहनों का मध्यप्रदेश सरकार ने टोल टैक्स खत्म कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार टोल टैक्स को लेकर खामोशी ओढ़े हुए है।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि टोल टैक्स को लेकर वाहन मालिकों में एक लंबे समय से रोष है। लेकिन संगठित ना होने के कारण हजारों लोगों की टोल टैक्स खत्म करने की मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अब जब मध्य प्रदेश सरकार ने नीजि वाहनों पर टोल टैक्स खत्म कर दिया है,तो उत्तर प्रदेश सरकार को टोल टैक्स पर गंभीरता से विचार कर टोल टैक्स खत्म कर देना चाहिए।

विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में नीजि वाहनों पर टोल टैक्स खत्म होने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी टोल टैक्स खत्म करने के लिए चर्चा शुरू हो चुकी है। धीरे धीरे यह मांग संगठित भी होने लगी है। चौधरी ने कहा कि एक लंबे समय से उनसे मिलने वाले लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा को टोल टैक्स को लेकर आंदोलन करना चाहिए।ताकि लोगों को टोल टैक्स से निजात मिल सके। मुक्ति मोर्चा नेता ने कहा 29 अक्टूबर को मुक्ति मोर्चा की महारैली में टोल टैक्स को खत्म कराने की मांग को भी शामिल किया जाएगा। 

मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता अशोक मलिक ने कहा कि टोल टैक्स को लेकर आम जन में खासी नाराजगी है। उत्तर प्रदेश सरकार को चाहिए कि कमर्शियल वाहनों से ही टैक्स वसूले,ना कि नीजि वाहनों से। उन्होंने कहा वी आई पी लोगों से जो टैक्स देने में सक्षम है, उन्हें टोल टैक्स में छूट दे रखी है,जो आम जनता के साथ अन्याय है। अशोक मलिक ने कहा अगर सरकार ने नीजि वाहनों से टोल टैक्स खत्म नहीं किया तो पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा संयुक्त रूप से टोल टैक्स को लेकर एक बड़ा आंदोलन छेड़ेगी,जब तक जनहित में टोल टैक्स खत्म नहीं होगा,तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

29 अक्टूबर सुबह 10 बजे पीपीएमएम वह बीकेयू वर्मा की महारैली में शामिल होने के लिए पहुंचे तलहेडी बुजुर्ग सहारनपुर संपर्क करें 9410201834

Post a Comment

0 Comments