Ticker

6/recent/ticker-posts

पहले देश को जातियों में बांटा अब हिंदू मुसलमान में--देश की जिम्मेदारी को आगे आये खिलाड़ी--विनोद पहलवान

पहले देश को जातियों में बांटा अब हिंदू मुसलमान में--देश की जिम्मेदारी को आगे आते खिलाड़ी-विनोद पहलवान••••खिलाड़ियों को सड़कों पर आकर पसीना बहाना होगा--पदम राठी••••व्यवस्था परिवर्तन के लिए छोटे राज्यों का गठन जरूरी--विरेन्द्र चौधरी 

रवि राठी

मोदीपुरम। आज दोपहर युवा खेल मोर्चा के कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक बैठक आहूत की गयी। जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद पहलवान ने की व संचालन पदम राठी ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए युवा खेल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पहलवान ने कहा कि आज राजनीति निजी हितों को साधने तक सिमित रह गयी है। गरीब मजदूर किसानों की समस्याओं के समाधान से नेताओं का कोई सरोकार नहीं है। विनोद पहलवान ने कहा पहले नेताओं ने देश को जातियों में बांटा,अब राजनीति ने दो कदम आगे जाकर हिंदू मुसलमान में बांट दिया है। उन्होंने कहा देश की एकता और अखंडता के लिए खिलाड़ियों को लेकर हमें व्यवस्था परिवर्तन के लिए सड़कों पर आना होगा। क्योंकि खिलाड़ी देश के लिए खेलता है, तिरंगा हर खिलाड़ी की आत्मा है। अब देश में परिवर्तन खिलाड़ी ही ला सकता है।

राष्ट्रीय खिलाड़ी पदम राठी ने कहा आज़ादी के बाद से आज तक जिन पार्टियों ने राज किया,सबने अपने घरों को भरा है,जनता हमेशा शोषित रही है।पदम राठी ने कहा नेता एयरकंडीशन में बैठकर गरीब मजदूर किसान के खून पसीने से कमाई पर ऐश करते हैं। उन्होंने कहा खिलाड़ी जितना पसीना खेल के मैदान में बहाता है, उतना पसीना अब उसे सड़कों पर बहाना होगा।तब ही देश में व्यवस्था परिवर्तन हो सकती है।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा संयुक्त खेल मोर्चा अगर व्यवस्था परिवर्तन को आगे आता है तो उसका स्वागत है। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा राजनितिक परिर्वतन में मोर्चा के साथ है। विरेन्द्र चौधरी ने कहा अगर व्यवस्था परिवर्तन करनी है तो उत्तर प्रदेश का पुर्नगठन करके छोटे राज्य बनाने होंगे। उन्होंने कहा व्यवस्था परिवर्तन के लिए पश्चिम प्रदेश का गठन जरूरी है।

बैठक में सत्यन कात्यान,नीरज कापियां, सिद्धार्थ चौधरी,मदन राठी, प्रवीण तोमर ,रवि कुमार सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments