Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथक पश्चिम प्रदेश और अधिकारियों का भ्रष्टाचार बनेगा भाजपा का सिरदर्द--रिटायर्ड अधिकारी भी पहुंचे प्रदर्शन में कहा हम आंदोलन के साथ

 


पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा••भाजपा की योगी सरकार चीनी मिलों से गन्ना भुगतान व ब्याज और गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल तत्काल दिलाए--भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर- देवबंद। आज यहां पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तल्हेरी बुजुर्ग से पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में जोरदार जुलूस निकालते हुए ट्रैक्टर ट्राली ओ कारो मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ जामिया तिब्बिया कॉलेज तलहेड़ी चुंगी, मंगलौर चौकी,बस स्टैंड मुजफ्फरनगर चुंगी पर जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन के साथ एसडीएम कार्यालय देवबंद पर जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया।

इस अवसर पर  प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए और युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय कतर देश से भी अधिक होगी और शिक्षित युवाओं को सरकारी और प्राइवेट नौकरियां मिलेंगी।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारतवर्ष एक कृषि प्रधान देश है और दिल्ली में बैठी हुई सरकार और प्रदेश की सरकार लगातार अन्नदाता किसानों का शोषण कर रही है। भाजपा की योगी सरकार चीनी मिलों से गन्ना किसानों को भुगतान व ब्याज नहीं दिला रही हैं। और गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल नहीं कर रही है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दोनों हाथों से किसानों मजदूरों में गरीबों को मोटी रिश्वत लेकर लूट रहे हैं। वैध कनेक्शन होने के बावजूद भी उनके यहां छापे डालकर उनसे ₹50000 से लेकर ₹100000 तक के बिल वसूले जा रहे हैं। भगत सिंह वर्मा ने सरकार चीनी मिल मालिकों बिजली विभाग गन्ना विभाग को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आम जनता को बिजली विभाग ने परेशान करना बंद न किया और पृथक राज्य का निर्माण न किया, प्रदेश की चीनी मिलों से गन्ना किसानों को गन्ना भुगतान व ब्याज न दिलाया, गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल न किया गया, टोल टैक्स समाप्त न किया गया, मनरेगा योजना को खेती से नहीं जोड़ा गया, किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली ने दी गई, किसानों के कर्ज माफ नहीं किए गए, खेती को लाभकारी ने बनाया गया, देवबंद चीनी मिल से बकाया ब्याज ₹72 करोड़ तुरंत न दिलाया गया और सभी समस्याओं को हाल नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन वर्मा और पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा लगातार सड़कों पर आकर आंदोलन करेगा। 

आज प्रदर्शन के दौरान अचानक रिटायर्ड मंडलायुक्त एस के वर्मा,कर्नल सुधीर चौधरी व  पूर्व अध्यक्ष गाजियाबाद बार संघ एडवोकेट सत्यपाल यादव व रिटायर्ड डीएसपी जगदीश सिंह पहुंचे और पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन को लेकर भगत सिंह वर्मा को समर्थन देते हुए कहा कि वो इस लड़ाई में उनके साथ है। उत्तर प्रदेश विभाजन की लड़ाई को लेकर सबको एक होकर लड़ना होगा।

इस अवसर पर जगदीश सिंह भारतीय किसान यूनियन वर्मा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक  रैली संयोजक व जिला उपाध्यक्ष मास्टर रईस अहमद प्रदेश सचिव मोहम्मद वसीम आदि ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन व जुलूस में वाजिद प्रधान बुद्धू, आसन, महबूब हसन, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीरपुर, हाजी सुलेमान, मोहम्मद यासीन त्यागी, इंजीनियर सुभाष त्यागी, डॉक्टर यशपाल त्यागी, धन प्रकाश त्यागी, चौधरी जसवंत सिंह, अशोक चौधरी, सुधीर चौधरी, मुन्ना वाहिद, मोहम्मद शाहिद, राजवीर सैनी, अमित चौधरी,बबलू, मनोज चौधरी, राजकरण चौधरी,, सुभाष शर्मा,, रविंद्र प्रधान, अरुण मलिक, चंद्रशेखर शर्मा,पीयूष शर्मा, नाथीराम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वाजिद, मोहम्मद एहतेशाम,मोहम्मद मुखिया त्यागी,हाजी मन्नान त्यागी, मोहम्मद इनायत त्यागी, डॉक्टर बारिक, सहित हजारों किसानों मजदूरों युवाओं ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments