Ticker

6/recent/ticker-posts

मिजोरम भारत का हिस्सा कितना सभ्य••हम कितने असभ्य••बता रही तस्वीर••देखकर आने लगेगी आपको अपने आप पे शर्म

 

मिजोरम भारत का हिस्सा कितना सभ्य••हम कितने असभ्य••बता रही तस्वीर••देखकर आने लगेगी आपको अपने आप पे शर्म

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। मिजोरम जो भारत का ही एक हिस्सा है, वहां के नागरिक कितने सभ्य है,आप देखकर दंग और हैरान हो जाओगे। हो सके आपको भी अपने आप पर शर्म आने लगे, क्योंकि मुझे तो अपने आप पर आई है।

समाचार यह है कि मिजोरम में किसी कारण से जाम लग गया।जिसकी फोटो वायरल हो रही है। फोटो में आप देख रहे हैं सड़क की सिंगल साइड पर जाम लगा हुआ है किस तरह लोग सैंट्रल रेखा से एक तरफ वाहनों को रोके हुए हैं।दूसरी तरफ पूरी रोड़ खाली पड़ी है। दिल को छूने वाली सभ्यता है। हमारे यहां अगर जगह नहीं भी होती तो भी लोग अपना वाहन घुसेड़ कर जाम लगा देते हैं। ये तस्वीर बता रही हैं हमारे देश के ही नागरिक कितने सभ्य है, कानून का कैसे पालन कर रहे हैं,एक तरफ हम है कितने असभ्य है, हमें सभ्यता की परवाह नहीं कानून की परवाह नहीं।

सोच••हमारी सोच देखिए मेरे एक मित्र जो अच्छे परिवार से हैं,उनका कहना है कि अगर आपको कभी कोई ट्रैफिक वाला रोक ले,तो आप उसे लैंसस ना दिखायें,ना ही वाहन के कागज़ दिखायें। धीरे से एक १०० रूपये सिपाही की जेब में डाले और निकल लें। लैंसस नहीं होने पर या कागजों में जरा गड़बड़ी होने पर कईं सौ देने पड़ेंगे। परेशानियों से बचने का आसान तरीका है १०० का नोट।

एक तरफ मिजोरम के नागरिक हैं,जिनकी फोटो देख कर लोग कमेंट कर रहे हैं। उनकी तारीफ हो रही है। दूसरी तरफ हम है.....

कमेंट••वैसे तो बहुत सारे कमेंट्स आये है, लेकिन एक कमेंट आपको बता रहा हुं।"कमेंट••संत जी पोस्ट तो बहुत ही सुंदर है और नैतिक शिक्षा का इससे उत्कृष्ट उदाहरण शायद हो भी नहीं सकता अगर यह भारत के किसी शहर का है तो ऐसे लोग वाकई तारीफ के काबिल है इससे भी पहले आप बधाई के पात्र हैं जो आपने ऐसे ज्वलंत समस्या की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है"

सच••ऐसी स्थिति के लिए दोनों ही पक्ष जिम्मेदार है ट्रैफिक विभाग भी,वाहन स्वामी भी।

महामंडलेश्वर संत कमल किशोर जी महाराज --नैतिक शिक्षा का एक उत्कृष्ट उदाहरण,आईए,हम भी अनुसरण करें


Post a Comment

0 Comments