Ticker

6/recent/ticker-posts

ऋषि सुनक बने ब्रिटिश के प्रधानमंत्री भारत का ले लिया बदला-PPMM की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं

 

ऋषि सुनक बने ब्रिटिश के प्रधानमंत्री भारत का ले लिया बदला-PPMM की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं••विरेन्द्र चौधरी,   यूनाइटेड किंगडम पर भारतीय मूल का ऋषि सुनक करेगा राज--भारत से होंगे रिश्ते मजबूत••डी पी सिंह 

अभिषेक जैन/योगेश धीमान 

सहारनपुर। अगर भारत को आज़ाद किया तो सत्ता गुंडों और मुफ्तखोरो के हाथ में चली जायेगी।सभी भारतीय नेता बहुत ही कमजोर,भूसे के पुतले जैसे होंगे। आज उस बात का बदला भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने ब्रिटिश का प्रधानमंत्री बनकर ले लिया। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं,हम भारत के लोग उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

 विरेन्द्र चौधरी पत्रकार व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने ऋषि सुनक के ब्रिटिश के प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुनक को हर भारतीय की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा आज सुनक ने भारत का बदला ले लिया। विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि आज़ादी से पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने कहा था अगर भारत को आज़ाद किया तो सत्ता गुंडों और मुफ्तखोरों के हाथ में चली जायेगी। भारतीय नेता बहुत ही कमजोर और भूसे के पुतले है। उन्होंने कहा हम भारतीयों के लिए खुशी की बात है आज दीपावली के शुभ अवसर पर उसी विंस्टन चर्चिल के यूनाइटेड किंगडम का प्रधानमंत्री भारत मूल का बना है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज हमें ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पर गर्व है।

समाजसेवी डी पी सिंह मेरठ ने कहा कभी अंग्रेजो ने भारत पर राज किया। आज यूनाइटेड किंगडम पर भारतीय मूल का ऋषि सुनक राज करेगा। दीपावली के पावन मौके पर यह खबर भारतीयों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत से रिश्ते मजबूत होंगे,जो भारत को महाशक्ति बनने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा मैं भारतीय समाज की ओर से दुआ करता हुं वो लंबे समय तक यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री रहे।और ब्रिटिश में रह रहे भारतीय मूल के हिंदूओं के साथ ही अपने मूल्क को भी मजबूत बनायें।

29 अक्टूबर को बीकेयू वर्मा-पीपीएमएम अन्य समस्यायों के साथ ही टोल टैक्स के लिए तलहेड़ी बुजुर्ग से देवबंद तक निकालेगें महारैली--आपकी उपस्थिति अनिवार्य है--विरेन्द्र चौधरी पत्रकार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 9410201834--8057081945

Post a Comment

0 Comments