Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल मिला सांसद हाजी फजलुर्रहमान से-फिर क्या हुआ जाने

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल प्रथक प्रदेश को लेकर मिला सांसद फजलुर्रहमान साहब से••••बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण - भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी/अतुल शर्मा 

सहारनपुर-आज यहां पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान जी से मिला। लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान से भगत सिंह वर्मा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति व खुशहाली के लिए पश्चिम के 26 जीलो 6 मंडलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण के आंदोलन को तेज करने और बड़ा आंदोलन करने पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की। 

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां शिक्षा चिकित्सा की सुविधाएं नाममात्र है और कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं। इसके बावजूद भी यहां मात्र 19% धन विकास में खर्च किया जाता है। पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। प्रति व्यक्ति वार्षिक आय दुनिया के कतर देश से भी अधिक होगी। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है।

भगत सिंह वर्मा किसान नेता ने  देश में पृथक पश्चिम प्रदेश बुंदेलखंड पूर्वांचल महाराष्ट्र में विदर्भ सहित अलग राज्यों के आंदोलन चल रहे हैं। इसलिए केंद्र सरकार राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करके छोटे राज्यों के निर्माण कराएं। भगत सिंह वर्मा ने किसानों मजदूरों युवाओं छात्रों छोटे व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों वकीलों से पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के संघर्ष में भाग लेने का आह्वान किया। 

बसपा सांसद फजलुर्रहमान साहब ने पश्चिम प्रदेश के लिए सहमति जताते हुए पूर्ण समर्थन का वायदा किया।

प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद राव रजा खान प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक जिला उपाध्यक्ष मास्टर रईस अहमद पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुधीर चौधरी ने सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान जी से अलग राज्य की गंभीर चर्चा में भाग लिया और सभी ने पृथक राज्य को जरूरी बताया।




Post a Comment

0 Comments