Ticker

6/recent/ticker-posts

भगत सिंह वर्मा ने अधिकारियों का घेराव किया वजह थी गन्ना किसानों की परेशानी

बढ़ोतरी की रसीद गन्ना सट्टे में तत्काल लगाई जाए •• गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित किया जाए भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 

देवबंद-आज यहां गन्ना समिति देवबंद में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में गन्ना किसानों ने एसीडीआई ऐ के ओझा और गन्ना सचिव प्रेमचंद चौरसिया का घेराव किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घेराव करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय संयोजक भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों की बढ़ोतरी की रसीद दो को तत्काल सट्टे में लगाकर गन्ना किसानों की पर्चियां जारी की जाए। गन्ना सचिव के असमर्थता जताने पर भगत सिंह वर्मा ने जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर से फोन पर बात की जिस पर उन्होंने तत्काल अप्रूवल देकर रसीद दो को सट्टे में लगाने की बात कही। भगत सिंह वर्मा ने एसीडीआई गन्ना सचिव जिला गन्ना अधिकारी को गन्ना कांटो में हो रही घटतोली को तुरंत रोकने चीनी मिलों से पिछले वर्ष का व इस वर्ष का गन्ना भुगतान तुरंत दिलानेपिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज का भुगतान तुरंत दिलाने और गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल घोषित करने को कहा।

 भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों के साथ लखनऊ में बैठकर गन्ना आयुक्त संजय भूसा रेड्डी द्वारा परेशान किए जा रहे प्रदेश के किसानों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भगत सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी जी गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी से गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल घोषित करने की तत्काल मांग की।

 आज गन्ना समिति में भाजपा नेता रणवीर सिंह एडवोकेट भाकियू नेता जोगिंदर सिंह कालू सिंह विकास चौधरी अनिल त्यागी पवन त्यागी गुप्ता जी आदि ने भाग लिया और किसानों का शोषण तत्काल बंद करने की मांग की।



Post a Comment

0 Comments