Ticker

6/recent/ticker-posts

कमाल कर दिया भाजपा विधायक किरत सिंह ने

कमाल कर दिया भाजपा विधायक किरत सिंह ने••दिखाई दरियादिली••महाराष्ट्र से मंगाया सहारनपुर के घायल को

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। जनपद के एक व्यक्ति का जिला बीड़ महाराष्ट्र में एक्सीडेंट हो गया। विधायक किरत सिंह घायल को उपचार के लिए एम्बुलेंस से सहारनपुर मंगवा कर इलाज शुरू कराया। इस दरियादिली के लिए विधायक किरत सिंह की चर्चा हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सहारनपुर निवासी महाराष्ट्र में कंटेनर चलाता था। कंटेनर का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें सहारनपुर निवासी बुरी तरह घायल हो गया। कंटेनर का मालिक कंटेनर लेकर चला गया। वहां से गुजर रहे एक पत्रकार ने घायल सहारनपुर निवासी को  हास्पिटल में एडमिट कराया। इसकी खबर भाजपा विधायक किरत सिंह को फोन पर दी।

    खबर मिलने के बाद किरत सिंह ने प्रयास कर महाराष्ट्र से  घायल व्यक्ति के लिए एम्बुलेंस का इंतजाम कराया।  एम्बुलेंस द्वारा घायल व्यक्ति के सहारनपुर पहुंचने पर इलाज शुरु हो गया है। इस दरियादिली की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। इस तरह की सार्थक खबरों का स्वागत होना चाहिए-विरेन्द्र चौधरी पत्रकार 9410201834 



Post a Comment

0 Comments