Ticker

6/recent/ticker-posts

जनसमस्याओं को लेकर भाकियू व पीपीएम एम ने नगर निगम में दिया-नगर आयुक्त गज़ल भारद्वाज ने दिये त्वरित कार्रवाई के आदेश धरना

 

नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही बनेगी बिमारियों का कारण-अशोक मलिक••अधिकारी करेंगे लापरवाही तो हम करेंगे आंदोलन-विरेन्द्र चौधरी •• स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरा शहर खोद कर डाल दिया-जहीर तुर्की

विरेन्द्र चौधरी/अतुल शर्मा 

सहारनपुर। आज नगर निगम में किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता अशोक मलिक के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिसमें विभिन्न समस्यायों से नगर आयुक्त को अवगत कराया गया,जिसका नगर आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को अविलंब कार्यवाही के आदेश दिए।

बीकेयू व पीपीएमएम के धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक मलिक ने कहा कि शहर के मौहल्ला टोपिया सराय, खजूरतला,पक्का बाग,पिलखनतला,शाहबेलोल  क्षेत्रों में या तो सीवरेज नहीं है, जहां सीवरेज है,वो चौंक पड़े हैं। जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है,जिससे गंभीर बिमारियों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा एक तरफ सरकार डेंगू डेंगू चिल्ला रही है, दूसरी तरफ अधिकारी लापरवाही बरत रहै। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। 

महानगर अध्यक्ष बीकेयू जहीर तुर्की ने कहा कि सैक्टर 62 निगम की लापरवाही के चलते विभिन्न समस्यायों से ग्रस्त हैं। इस संबध में अगर बात की जाती है तो वे धमकी वाले अंदाज में बात करते हैं। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आसिम मलिक ने कहा स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरा शहर खोद दिया गया है, जिसके कारण शहर से निकलना दूभर हो गया है। सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण शहर का मुख्य चौराहा घंटाघर है।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज कपिल ने आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि शहर के अधिकतर क्षेत्रों में बिजली के तार लटके हुए हैं, जिसके कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अगर निगम द्वारा जल्दी लटकी तारों को ठीक नहीं कराया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने कहा कि शहर में जो भी अव्यवस्था है उसका सीधा जिम्मेदार नगर निगम है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा नहीं तो भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। नगर निगम के धरने में सैकड़ों कार्यकर्ता वह क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments