Ticker

6/recent/ticker-posts

योगी आदित्यनाथ के सहारनपुर दौरे पर आज का कार्यक्रम

 

आलोक अग्रवाल 

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करने के साथ निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे। वही भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव की जीत के लिए जमीन भी तैयार करेंगे।

अगले महीने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा अहम माना जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा ने वर्ष 2014 से लेकर हर चुनाव का शंखनाद सहारनपुर से ही किया है।

इसलिए भी मुख्यमंत्री के दौरे पर सभी की निगाहें है।मुख्यमंत्री यहां जनता रोड पर स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में निकाय प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही वे जनपद की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे जनप्रतिनिधियों से भी भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी हेलीकॉप्टर से आने की जगह राजकीय वायुयान से दोपहर दो बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे।वहां से वो कार द्वारा अंबाला रोड, महानगर के घंटाघर और देहरादून रोड से होकर जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान में सभा स्थल पर जाएंगे।

मुख्यमंत्री के अचानक  कार द्वारा सभा स्थल पर आने का कार्यक्रम आने से प्रशासन  में  हड़कम्प की स्तिथि रही वही महानगर में अंबाला रोड, घंटाघर, देहरादून रोड पर टूटी सड़क को ठीक कराने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरु कर दिया गया है। जनपद में ढाई घंटा रहने के पश्चात मुख्यमंत्री सभा स्थल से कार द्वारा सरसावा एयरपोर्ट और वहां राजकीय वायुयान से लखनऊ जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर आज दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक अंबाला रोड, देहरादून रोड और महानगर में घंटाघर पर यातायात बंद रखा जाएगा। वाहनों को सरसावा से ही हाईवे से गागलहेडी की ओर निकाला जाएगा।

Post a Comment

0 Comments