Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान अपने मोबाइल का इन बॉक्स खाली रखें -गन्ना आयुक्त


21957 समिति के गन्ना आपूर्ति एवं अपूर्ण शेयर धारक गन्ना सदस्यों की सदस्यता खारिज होना प्रगति में••शत-प्रतिशत एस.एम.एस. पर्ची प्राप्त करने हेतु मोबाईल का इन-बाक्स रखें खाली

विरेन्द्र चौधरी 
सहारनपुर। गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2022-23 में गन्ना आपूर्ति करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पडें इस हेतु 08 अक्टूबर, 2022 को उत्तर प्रदेश के गन्ना आयुक्त श्री संजय आर भूसरेड्डी द्वारा प्रदेश के समस्त विभागीय मुख्यालयों के अधिकारियों के साथ परिक्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्त की वर्चुअल बैठक (वी.सी.) आहूत की गयी। जिसमें आयुक्त द्वारा वर्तमान में संचालित ई.आर.पी. व्यवस्था अन्तर्गत कृषकों के शून्य खसरा संख्या, शून्य बैंक खाता संख्या, गन्ना रकबा गाटावार (कृषक शेयरवार) से अधिक गन्ना रकबा, आधार फिडिंग, शून्य मोबाईल नम्बर, शून्य एकाउन्ट नम्बर, भरे गये घोषणा प्रमाण पत्र, नये सदस्यों के रजिस्ट्रेशन, उपज बढोत्तरी एवं शेयर प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि उक्त सूचना ई.आर.पी. पर अपडेट करें।
उक्त अनुपालन में परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त, डॉ. दिनेश्वर मिश्र द्वारा गन्ना विकास विभाग परिक्षेत्र सहारनपुर के समस्त ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों, समस्त सचिव, सहकारी गन्ना विकास समितियों, जी.एम. केन समस्त चीनी मिलों एवं समिति आई.टी. हेड की समीक्षा बैठक उप गन्ना आयुक्त कार्यालय के सभागार में आहूत की गयी जिसमें वर्ततान पेराई सत्र 2022-23 में समिति के वैधानिक सदस्यों को निर्बाध गन्ना आपूर्ति एवं उनके बैंक खातें में गन्ना मूल्य भुगतान प्रेषण, अनपेड की धनराशि शून्य करने तथा वास्तविक कृषकों को आपूर्ति में सुविधा उपलब्ध कराने, शत-प्रतिशत एस.एम.एस. पर्ची सुलभ कराने हेतु सममस्त कृषक बन्धुओं के घोषणा प्रमाण पत्र भरवाने उनके खाता संख्या, आधार संख्या, मोबाईल नम्बर, एकाउन्ट नम्बर एवं शेयर प्रमाण पत्र प्राप्त कर ई.आर.पी. पर अपडेट करने की त्वरित कार्यवाही करें। जिससे कृषक बन्धुओं को पेराई सत्र में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पडे। इस हेतु उप गन्ना आयुक्त द्वारा समस्त कृषक बन्धुओं से भी यह अनुरोध किया गया कि वे enquiry caneup.in  पर अपनी सूचनाऐं देखें।इसी के साथ यह भी अवगत कराया गया कि जिन कृषक बन्धुओं द्वारा उक्त सूचनाओं की पूर्ति नही करायी जायेगी उन्हे उपज बढोत्तरी का लाभ मिलने मे असुविधा होगी। अतएव समस्त कृषक बन्धु अपनी उक्त सूचनाएॅ विभाग को उपलब्ध कराये, जिससे पेराई सत्र 2022-23 में गन्ना आपूर्ति करने में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सकेें।

Post a Comment

0 Comments