Ticker

6/recent/ticker-posts

झोलाछाप डरो मत शोषित ना हो,बस करो ये काम-पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा आपके साथ

 

इलेक्ट्रो होम्योपैथी का करो कोर्स-खोलो अपना क्लीनिक••इलेक्ट्रो होम्योपैथी का करो कोर्स-खोलो अपना क्लीनिक••नहीं कहलाएंगे झोलाछाप••अधिकृत रूप से कर सकेंगे मरीजों का इलाज

दिल्ली डॉन संवाददाता 

सहारनपुर। डरो मत, शोषित ना हो बस करें ये काम। अगर आप प्राथमिक चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं तो आप भी अपना क्लीनिक खोल सकते हैं। इस खबर को पढ़ लेंगे तो आप समझ जाएंगे पूरी बात। फिर कोई स्वास्थ्य विभाग का या कोई अन्य आदमी परेशान नहीं कर सकता।

आपकों जानकारी दे दे कि अगर आपने इलेक्ट्रौ होम्योपैथी का कोर्स कर रखा है तो,आप अपना प्राथमिक चिकित्सा क्लीनिक खोल सकते हैं। और अपने क्षेत्र में अधिकृत रूप से मरीजों का इलाज कर सकते हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार शहर के जोड़ने वाले मुख्य मार्ग व नेशनल हाईवे पर कोई दुर्घटना हो जाती है तो ऐसे लोगों को जो दुर्घटना में घायल हो जाते हैं,तो आप उनको प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करा सकते हैं। इससे दुर्घटना में घायल या गंभीर घायल व्यक्ति को मौके पर इलाज मिल सकेगा, इससे लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

इलैक्ट्रो होम्योपैथी का कोर्स (डिप्लोमाधारक) करने के बाद आपको कोई छोलाछाप नहीं कह सकेगा। इलेक्ट्रो होम्योपैथी डिप्लोमाधारी अब अपना क्लीनिक चला सकेंगे। अगर आपके पास कोई घायल या मरीज आता है तो डिप्लोमाधारी डॉक्टर प्राथमिक चिकित्सा देकर जिला अस्पताल या हाई सेंटर भी रैफर कर सकेंगे। झोलाछाप डॉक्टर कहलवाने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि प्रशिक्षित डॉक्टर प्रदेश व देश में कहीं भी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए अधिकृत होंगे। इसके लिए किसी अन्य तरह की टीसी माइग्रेशन की कोई आवश्यकता नहीं होगी।इसके लिए सत्र  2022-2023 में योग्यता हासिल की जा सकती है। मध्यप्रदेश के वैकल्पिक चिकित्सा संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर अकील खान के अनुसार इलेक्ट्रो होम्योपैथी डिप्लोमाधारी अपने अपने जिले के अलावा अन्य दूसरे प्रदेशों में भी चिकित्सा सेवाएं दे सकेंगे।

सनद रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगह स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व कुछ अन्य लोग झोलाछाप डॉक्टरों को डर दिखाकर वसूली अभियान में लगे हैं। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने स्पष्ट कहा है कि जो लोग शोषित है,वो हमें शिकायत बता सकते हैं। इसके लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा आंदोलन चलायेगा और प्रशासन के आला अधिकारियों व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को शोषण से अवगत करायेगा।ताकि प्राथमिक चिकित्सकों को शोषण से मुक्ति दिलाई जा सकें। इस संबध में आप 9410201834 अथवा 8057081945 पर अपनी वेदना बता सकते हैं। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा आपके दुःख में आपका सारथी रहेगा।


Post a Comment

0 Comments