भगवा रंग की बिकनी पहन कर अधेड़ उम्र की दीपिका पादुकोण द्वारा बदनाम रंग गाना सनातन धर्म का अपमान-सुर्यकांत••बालीवुड के नशेडी गॅजेडी अश्लीलतावादी एक चुनौती--अनिल अरोड़ा
विरेन्द्र चौधरी
सहारनपुर। 20 दिसम्बर 2022 को हिन्दू जागरण मंच महानगर सहारनपुर के तत्वावधान मे शाहरुख़ खान की फिल्म "पठान" में भगवा बिकिनी पहनकर "बदनाम रंग" नामक गाना से हिन्दू भावनाओ को ठेस पहुंचाए जाने के विरोध मे उक्त फिल्म को बैन किये जाने हेतु प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी सहारनपुर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रांत सह संयोजक ठा.सूर्यकान्तसिंह ने कहा कि शाहरुख और दीपिका अभिनेत्रित फिल्म "पठान" को बहुत ही अश्लील तरीके से फिल्माया गया है और जानबूझ कर अभिनेत्री द्वारा भगवा रंग की बिकिनी पहनी गई है। उक्त फिल्म "पठान" में भगवा बिकिनी पहनकर "बेशरम रंग" नामक गाना से हिन्दू भावनाओ को ठेस पहुंचाई गयी है, जो बर्दास्त योग्य नहीं है। यह समस्त हिन्दू समाज का अपमान है। आज देश मे गजवा ए हिन्द के समर्थक विधर्मी लोग सनातन धर्म को अपमानित करने का प्रयास कर रहे है, जिसे हिन्दू समाज को पहचानना होगा तथा ऐसी देश व हिन्दू विरोधी शक्तियो व विचार धारा के पोषको का दृढता पूर्वक शमन करना होगा। हिन्दू जागरण मंच का है आह्वान-भगवा का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अनिल अरोड़ ने कहा कि आज देश मे हिन्दू धर्म को बालीवुड के नशेडी गॅजेडी अश्लीलतावादी एक चुनौती बन गये है हमे पुरजोर तरीके से विरोध करते ऐसे तत्वो को सबक सिखाना होगा।इस अवसर पर हर्ष डाबर प्रदीप ठाकुर, अश्वनी शर्मा , राजकुमार शर्मा , रजत गोयल, धर्मपाल कश्यप कुलदीप राणा, प्रवेश, मांगेराम त्यागी,रामपाल कोरी, वीरेन्द्र चौहान, वंश, अविनाश सिंह,ठाकुर सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित कार्यकर्ताओ रहे।
विज्ञापन-अपनी बोली अपना भेष, लेकर रहेंगे पश्चिम प्रदेश__आम जन से अनुरोध है अपनी आर्थिक आज़ादी के आंदोलन से अधिक से अधिक लोग जुड़े, अपने साथियों को भी जोड़े। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा --अशोक मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता, भारतीय किसान यूनियन वर्मा संपर्क करें 8057081945--9410201834
0 Comments