Ticker

6/recent/ticker-posts

विधायक मुकेश चौधरी ने 8 महीने के कार्यकाल में वो कर दिखाया जो आज तक के प्रतिनिधि नही कर सके-विपक्षियों को कर दिया धराशायी


नकुड़ विधानसभा की सबसे बड़ी समस्या का हो गया हल••विधायक मुकेश चौधरी ने 8 महीने के कार्यकाल में वो कर दिखाया जो आज तक के प्रतिनिधि नही कर सके••आल्हनपुर सोंधेबास घाट पर पुल की स्वीकृति कराकर विपक्षियों को कर दिया धराशायी

विरेन्द्र चौधरी/अरविन्द चौहान 

सहारनपुर। (चिलकाना)जनपद सहारनपुर के विकासखंड सरसावा में पड़ने वाली दो ग्राम पंचायत जो यमुना नदी के पार पड़ती हैं आजादी से आज तक पुल के केवल सपने ही देखते आये है क्योकि जितने भी आज तक जन प्रतिनिधि बने उन्होंने केवल झूठे आश्वासन के अलावा कुछ नही दिया,यही नही क्षेत्र के लोगो ने अनेको बार सरकारों से गुहार लगायी लेकिन वही ढाक के तीन पात।

पुल निर्माण के बारे में स्वर्गीय मास्टर सुमेर चन्द पंचकुआ वालो ने भी अनेको बार राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्रियो को पत्र लिखकर क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या को उठाया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। पिछले 5 वर्ष के योगी सरकार के कार्यकाल में नकुड़ से पूर्व विधायक व आयुष मंत्री ने भी अनेको बार इस समस्या को सरकार के समक्ष रखा लेकिन पांच साल के कार्यकाल में उन्हें भी इस पर निराशा ही हाथ लगी।

पिछले साल विधानसभा चुनाव हुए और नकुड़ से अबकी बार डॉ0 धर्मसिंह सैनी को इस सीट पर हार का मुंह देखना पड़ा और यहां से मुकेश चौधरी को नकुड़ की जनता ने विधायक बना दिया। मुकेश चौधरी विधायक तो बन गए लेकिन उनके सामने चुनौतियां कम नही थी और सबसे बड़ी चुनौती थी आल्हनपुर सोंधेबास घाट पर पुल निर्माण की। मुकेश चौधरी ने सदन में शपथ ग्रहण की थी और उसी दिन ये संकल्प भी ले लिया था कि पुल निर्माण के लिए कितना भी बड़ा संघर्ष करना लेकिन अपने कार्यकाल में पुल बनवाकर ही चैन से बैठूंगा।

विधायक मुकेश चौधरी ने कई बार यमुना नदी पर दौरा किया किस तरह बरसात के मौसम में यहाँ के लोग नाव से यमुना को पार करते है और उनकी इस समस्या को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सामने पुरजोर तरीके से रखा और मुख्यमंत्री जी को  बाकायदा वीडियो कॉल  करके नाव से पार करते हुए लोगो को दिखाया।आखिर मिशन सफल हुआ और मुख्यमंत्री जी द्वारा पुल निर्माण को हरी झंडी दे दी गयी और 50 करोड़ 23 लाख रुपया पुल के निर्माण के लिये स्वीकृत कर दिया गया,केवल 8 महीने के कार्यकाल में विधायक मुकेश चौधरी ने वो कर दिखाया जो आजादी के बाद से आज तक नही हुआ था।

आल्हनपुर सोंधेबास घाट पर पुल स्वीकृत होने विधायक जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले  चौधरी निर्दोष प्रधान, हरीश पंवार, राजेश डायरेक्टर, चौधरी संजय नम्बरदार, चौधरी सुभाष सोंधेबास, यसविंदर ,युद्धवीर, संगम गुर्जर, मास्टर सुमेर चन्द कपिल,डॉ0 बिजेंद्र,रणवीर सोंधेबास, अनिल प्रधान सोंधेबास, सकटु प्रधान, मांगेराम प्रधान, अरविंद पंवार, संजय कपिल,राहुल मित्तल,कमल अग्रवाल, डॉ0 प्रमोद कुमार, बिजेंद्र सैनी सोंधेबास, राहुल लालवाला,सोसिंह प्रधान, संजय प्रधान टोडरपुर, चौधरी देवीसिंह चैयरमेन,,प्रवीण प्रधान, रविन्द्र पंवार, मांगेराम पंचकुआ, सौरभ पंवार, तसुवर प्रधान, रमेश चैयरमेन,अनूप प्रधान,चौधरी तैय्यब व समस्त क्षेत्रवासियों ने विधायक मुकेश चौधरी का दिल से आभार व धन्यवाद किया।


Post a Comment

0 Comments