Ticker

6/recent/ticker-posts

सिविल डिफेंस के वार्डन्स बिना यूनिफार्म के योद्धा - डीआईजी


 सहारनपुर सिविल डिफेंस कोर का मनाया गया 60 वां स्थापना दिवस••सिविल डिफेंस के वार्डन्स बिना यूनिफार्म के योद्धा - डीआईजी

विरेन्द्र चौधरी 
सहारनपुर। सहारनपुर सिविल डिफेंस कोर के 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में पुलिस उप महानिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा सिविल डिफेंस के वार्डन्स बिना यूनिफार्म के योद्धा हैं। ला एंड आर्डर, सांप्रदायिक सौहार्द, विभिन्न धर्मों के पर्वांे एवं अन्य सामाजिक अवसरों पर वार्डन्स की सेवा, अत्यंत सराहनीय प्रशंसनीय हैं, जिसे शब्दों के परिधि में सीमित नहीं किया जा सकता।
श्री सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि वो समस्त थानों को निर्देशित करेंगे कि थानों में वार्डनों को पूरा सम्मान दिया जाए। कलेक्ट्रेट कंपाउंड परिसर में स्थापना दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर सर्वप्रथम महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, गृह सचिव अजय भल्ला, पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस मुकुल गोयल का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
स्थापना दिवस के गरिमामय पूर्ण अवसर पर अपरजिलाधिकारी प्रशासन डा.अर्चना द्विवेदी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डनस प्रतिकूल परिस्थितियों में समाज के लिए इनके द्वारा किये गये कार्य समर्पित निष्काम सेवाओं की जितनी प्रशंसा की जाये वह कम है।
  अपरजिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र ने कहा कि प्रदेश में समस्त नागरिक सुरक्षा कोर में सहारनपुर सिविल डिफेंस के वार्डन की सेवाएं उत्कृष्ट एवं प्रथम श्रेणी की है।
  नगर मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल डिफेंस द्वारा किये गये कार्यों से समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए।
एसपी सिटी श्री अभिमन्यु मांगलिक ने अपने उद्बोधन ने कहा नागरिक सुरक्षा के वार्डनस का सम्मान प्रशासन एवं समाज दोनों का दायित्व है,बिना वेतन के निष्काम भावना से सेवा करना आज के दौर में अत्यंत दुर्लभ है।
पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा सर्वश्रेष्ठ वार्डन के रूप में मुख्य वार्डन श्री राजेश कुमार जैन को जिलाधिकारी द्वारा निर्गत प्रशस्ति पत्र, उप नियंत्रक कश्मीर सिंह को उपमुख्य वार्डन मोहम्मद आलम और दिनेश गुप्ता को भारत सरकार द्वारा निर्गत प्रशस्ति पत्र एवम् अन्य वार्डनस को भी वर्ष 2022 में श्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर चीफ वार्डन श्री राजेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद के समस्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस में उपस्थित है यह पल उनके लिए गौरव का है। भविष्य में भी शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी निष्ठा-समर्पण से सेवाएं अर्पित करते रहेंगे।
इस अवसर पर श्री दिनेश कुमार सहायक उप नियन्त्रक, योगेश श्रीवास्तव सहायक उप नियन्त्रक, उप प्रभागीय वार्डन मौ0 वसीम अख्तर, स्टोरमैन भूपेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कुमार, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments