Ticker

6/recent/ticker-posts

नये साल में पश्चिमांचल निर्माण पार्टी करेगी अलग राज्य के लिए आंदोलन तेज •• निकाय चुनाव में भी उतारेगी अपने प्रत्याशी •• अच्छी कवरेज़ देने वाले पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित-डाक्टर सतेन्द्र सिंह


नये साल में पश्चिमांचल निर्माण पार्टी करेगी अलग राज्य के लिए आंदोलन तेज •• निकाय चुनाव में भी उतारेगी अपने प्रत्याशी •• अच्छी कवरेज़ देने वाले पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित-डाक्टर सतेन्द्र सिंह 

विरेन्द्र चौधरी/अरविंद चौहान 

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश विभाजन को लेकर अलग अलग संगठन मैदान में उतर चुके हैं। सहारनपुर से पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा, मुजफ्फरनगर से पश्चिमांचल निर्माण पार्टी व गाजियाबाद नोएडा से पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा, मोदी नगर में उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन अग्रणी भूमिका में हैं। पृथक पश्चिम प्रदेश को लेकर सभी संगठनों ने पब्लिक में अपने अपने संपर्क बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में पश्चिमांचल निर्माण पार्टी ने तय किया है कि वो इस बार निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।

इस संबध में पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नववर्ष की पावन बेला पर दोपहर १ बजे अपने निवास 1192/1साऊथ सिविल लाइन मुजफ्फरनगर पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक कर स्थानीय निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को उतारने पर चर्चा करेंगे, साथ ही कुछ नये पदाधिकारियों की भी घोषणा करेंगे। डाक्टर सतेन्द्र सिंह के बताया कि पृथक राज्य की मांग को लेकर आगामी फरवरी या मार्च में एक बड़ी रैली का आयोजन करने जा रहे हैं,जिसको लेकर रणनीति बनाकर जल्दी ही रैली के स्थान और तारीख की घोषणा कर दी जाएगी।

डाक्टर सतेन्द्र सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से विरेन्द्र चौधरी पत्रकार व वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, साथ ही उन्हें पृथक पश्चिम प्रदेश के समाचारों को बिना भेदभाव के कवरेज देने के लिए सम्मानित भी किया जायेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मिस्टर सिंह ने कहा पृथक पश्चिमांचल निर्माण को लेकर अब आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए वे लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान उन्हें जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने अब सही वक्त है हम सब संगठित होकर निर्णायक आंदोलन खड़ा करें और जीत निश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments