Ticker

6/recent/ticker-posts

गन्ना ढुलाई हाई वे पर टोल टैक्स ३०० यूनिट हो फ्री-नहीं तो होगा आंदोलन तेज -भगत सिंह वर्मा


अन्नदाता किसानों की समस्याओं के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे••गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल कराने तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा••पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से ही किसानों व आम जनता की समस्याएं हल होंगी भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी/अरविन्द शर्मा 

सहारनपुर-आज यहां किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री योगी जी के नाम जिला अधिकारी के द्वारा नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। 

प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक कृषि प्रधान प्रदेश है। परदेश के अन्नदाता किसानों की समस्या हल होने तक भारतीय किसान यूनियन वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार किसान विरोधी कार्य कर रही है। अन्नदाता किसानों की उन्नति के बिना प्रदेश और देश की उन्नति संभव नहीं है। 

भगत सिंह वर्मा ने किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराने मनरेगा योजना को खेती से जोड़ने किसानों को कृषि कार्य हेतु निशुल्क बिजली दिलाने गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल कराने चीनी मिलो से पिछले वर्ष का व इस वर्ष का गन्ना भुगतान तत्काल दिलाने चीनी मिलों में घटतोली को रोकने चीनी मिलों में ढुलाई किराया समाप्त कराने, हाईवे व सड़कों से टोल टैक्स समाप्त कराने, जनता को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल प्रदेश सरकार नहीं करेगी तब तक प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन वर्मा में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और गन्ना किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। 

प्रदर्शनकारियों को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंन्द्र चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक, प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल, प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक, जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धारकी,महानगर अध्यक्ष जहीर तुर्की, उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम,परवीन चौधरी बंदूक खेड़ी, राशिद मलिक, सचिव साजिद, दिलशाद मलिक, मोहम्मद गयूर, पहल सिंह सैनी, सुरेंद्र यादव, हरिफल यादव, रामफल यादव,दीपक यादव,रामकिशोर सैनी, गोपाल सैनी, करम सिंह सैनी, बबलू सैनी, सुखपाल सैनी, राजेंद्र सैनी, जिला मंत्री महबूब हसन, मोहम्मद राशिद, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,जिला महामंत्री सुनील धीमान, एडवोकेट मोहम्मद वली उल्ला, जोगिंदर सिंह, चौधरी कालू सिंह, रविंद्र चौधरी प्रधान हरपाल सिंह, अमित चौधरी, नरेश कुमार एडवोकेट, अजीत सिंह प्रधान, महिपाल प्रधान, नीरज सैनी प्रधान आदि ने भाग लिया।



Post a Comment

0 Comments