विधुत विभाग लूटपाट करें बंद-अशोक मलिक •• हमें न्याय चाहिए - आसिम मलिक ••हमें कमजोर ना समझे प्रशासन-राव रज़ा •• नीरज कपिल ने कहा भाजपा में भ्रष्टाचार बढ़ा••हम जब भी लड़ते हैं आरपार लड़ते है-विरेन्द्र चौधरी
अरविंद शर्मा/ आंनद कुमार
सहारनपुर। विधुत विभाग की खुलेआम लूटपाट का आरोप लगाते हुए आरोपी कैलाश पुर एसडीओ सुरेन्द्र भंडारी व जेई अश्विनी चौबे के निलम्बन को लेकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक मलिक भारतीय किसान यूनियन वर्मा ने कहा कि हमनें एक सप्ताह पहले बिजली घर पर प्रर्दशन कर बताया था कि कैलाश पुर में विधुत अधिकारी एक कनेक्शन के पचास हजार से एक लाख तक की वसूली कर रहे हैं। ये अवैध वसूली बंद हो।जिन लोगों के मकान की नींव नहीं तक खुदी,उन लोगों की एफआईआर दर्ज करा कर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
अशोक वर्मा ने कहा कि कैलाश पुर विधुत विभाग ने सुनेहटी खडखड़ी रेलवे स्टेशन का ट्रांसफर बेच दिया, जबकि कागजों में उक्त ट्रांसफर अभी भी चालू है। उन्होंने बताया कि मुक्के बांस में तीन धर्मकांटो को सरकारी ट्यूबवेल से कनेक्शन दे रखे हैं जो पूरी तरह गैर कानूनी है।इन आरोपों की जांच करा दोनों अधिकारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाये,व कनेक्शन के नाम पर जो लाखों रूपयों की अवैध वसूली की गई है उसे वापिस करारा जाये।
आसिम मलिक प्रदेश महामंत्री पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व राव रज़ा प्रदेश उपाध्यक्ष ने सीधे इल्ज़ाम लगाते हुए कहा कि भाजपा मुस्लिमों को भाजपा से जोड़ना चाहती है, लेकिन सरकारी अधिकारियों के मुस्लिम शोषण के कारण मुसलमान भाजपा से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा इस संबध में मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मिलकर इन अधिकारियों की पोल खोलेगा।
वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि हम गरीब मजदूर किसान के शोषण के खिलाफ है, अगर मुख्य अभियंता विद्युत विभाग हमारी बातों पर ध्यान नहीं देता,जांच नहीं कराता, भ्रष्ट अधिकारियों से मुक्ति नहीं दिलाता तो हम मजबूर होंगे आमरण अनशन के लिए। विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसान यूनियन वर्मा व भाकियू वर्मा जब भी लड़ती है आर पार की लड़ाई लड़ती है।
नीरज कपिल प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री दावा करते हैं हमनें भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है, उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री को चेतावनी देता हुं वो गुप्त जांच कराये या खुद आकर जांच करले,उनका पूरा प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है।
इस अवसर पर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के नीरज कपिल प्रदेश उपाध्यक्ष,राव रज़ा खान प्रदेश उपाध्यक्ष, आसिम मलिक प्रदेश महामंत्री, डाक्टर अशोक मलिक राष्ट्रीय प्रवक्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील वारंटी गुर्जर सहित दर्जनों पदाधिकारी शामिल रहे।
0 Comments