Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी 8 जनवरी को करेगी नये पदाधिकारियों की घोषणा-डाक्टर सतेन्द्र सिंह

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी 8 जनवरी को करेगी नये पदाधिकारियों की घोषणा -डाक्टर सतेन्द्र सिंह 


 विरेन्द्र चौधरी 

मुजफ्फरनगर। आज दिनाक 04-01-2023 पश्चिमांचल निर्माण पार्टी कैम्प कार्यालय 1192/1 साऊथ सिविल लाईन मुजफ्फरनगर पार्टी वर्किंग कमैटी की बैठक सम्पन्न हुई ।बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21 जनपदो मे पार्टी  की जिला कार्यकारिणी के गठन की रूपरेखा तैयार की गई।

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण मे प्रदेश  दूसरे चरण मे सहारनपुर ,मेरठ व मुरादाबाद मण्डलो के अन्तर्गत आने वाले जनपदो मे कार्रकारिणी का गठन किया जाएगा।  तीसरे चरण मे अलीगठ,आगरा मण्डल के अन्तर्गत आने वाले जनपद व  चोथे चरण मे मुरादाबाद व बरेली मण्डल के जनपदो मे कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। प्रथम चरण  का शुभारम्भ  08 जनवरी रविवार  सिसौली स्थित कालीसिंह बाबा के मन्दिर मे खीर का भोग लगाने के उपरान्त पार्टी मुख्यालय सिवाया जनपद मेरठ स्थित श्री त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर भोलेनाथ की पूजा अर्चना के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बैठक मे राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह,राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ,राष्ट्रीय सचिव इमरान राव,कोषाध्यक्ष डाक्टर राजेश कुमार,प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार  सावेज आदि ने भाग लिया ।बैठक मे राष्ट्रीय प्रवक्ता पद के लिए सचिव इमरान राव ने संजीव मलिक मासूम का नाम प्रस्तावित किया ।राष्ट्रीय अध्यक्ष  डाक्टर सतेन्द्र सिह ने कहा दिनांक 08 जनवरी 2023 सिवाया मेरठ मे होने वाली  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे  विचार कर घोषणा  की जाएगी।

                 

Post a Comment

0 Comments