Ticker

6/recent/ticker-posts

जावेद साबरी के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता हुए भारत जोडो यात्रा में शामिल


जावेद साबरी के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ता हुए भारत जोडो यात्रा मे शामिल-हिमाचल में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई अब लोकसभा में भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी--जावेद साबरी

विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी के नेतृत्व मे कांग्रेसजनों ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व मे निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा का स्वागत करने के लिए लोनी बार्डर के लिएकूच किया

स्थानीय चकरौता रोड स्थित अपने आवास पर लोनी बार्डर रवाना होने पूर्व कांग्रेसजनो को संबोधित करते हुए आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ पत्रकार जावेद साबरी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व ने निकाली जा रही भारत जोडो यात्रा मे उमड रहे जन सैलाब से साबित हो गया कि देश व प्रदेश की जनता जातिवादी व साम्प्रदायिक भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है, तथा देश व प्रदेश मे बदलाव चाहती है और देश व प्रदेश की बागडोर कांग्रेस को सौंपना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमति प्रियंका गांधी के प्रयास से जिस तरह हिमाचल प्रदेश मे कांग्रेस ने भाजपा को हराने का काम किया तथा कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, उसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव मे भी केन्द्र मे कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

इस दौरान महासचिव यूनुस सिददीकी, गुलशेर अल्वी, हाजी नफीस मामू ,डा0 एम रिजवान मलिक, परवेज अहमद ठेकेदार,  फारूक मलिक, कासिम राणा, इमरान सि‌द्दीकी, साजिद मिर्जा, शहजाद अल्वी, उस्मान, कलीम अहमद, बिलाल अहमद मौ वसी खान, इस्लाम राणा, अजय कुंदन, राजेश वत्स, राजेश कुमार, अनिल जाटव, विजय भारद्वाज, अनिल राणा, प्रदीपसिंघल, सुनील कुमार पंक‌ज शर्मा, विनोद धीमान, रामपाल वर्मा आदि सैकड़ों कांग्रेसजन भारत जोडो यात्रा में शामिल होने के लिए लोनी बार्डर के लिए कूच किया।


Post a Comment

0 Comments