Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिमांचल के लोगों के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का गठन जरूरी है-डाक्टर सतेन्द्र सिंह


विरेन्द्र चौधरी/डीपी सिंह 

मेरठ।आज पार्टी मुख्यालय श्री त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर के निकट पश्चिमांचल निर्माण पार्टी की बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह व संचालन राष्ट्रीय सचिव संजीव मलिक मासूम ने किया।बैठक मे पदाधिकारियों,सदस्यों  व गांव वालो ने बडी संख्या मे भाग लिया।बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार बालियान मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अनुज बालियान,युवा जिलाध्यक्ष शौकीन चौधरी पहली बार  पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पधारने पर अभिनन्दन किया गया। संजीव मलिक मासूम को राष्ट्रीय  प्रवक्ता  घोषित किया।  राष्ट्रीय महासचिव हाजी वरीश अहमद  ने नववर्ष 2023 की मुबारकवाद पेश करते हुए  बैठक मे उपस्थित सभी अथितियों ,मातृशक्ति,मीडिया बन्धुओं, स्वागत किया।

इस स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सतेन्द्र सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के विकास के लिए अलग राज्य का गठन जरूरी है।अब तक जितनी भी सरकारे बनी सभी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगो को छला है।72% प्रतिशत रेवेन्यु देने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्से मात्र 18 प्रतिशत धनराशि विकास कार्यो के लिए मिलती है। 

उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित राठी  ने कहा कि इसके लिए हम गांव-गांव जाकर लोगों को इस मुहिम से जुडने हेतु प्रेरित कर रहे है।  पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार बालियान ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी के   राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ट  पदाधिकारियों ने मुझे दी है मै उसका निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करूंगा।शीघ्र ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 21जनपदो मे कार्यकारिणी का गठन कर फरवरी / मार्च माह मे बडी रैली का आयोजन कर भारत सरकार तक तक अलग पश्चिमी प्रदेश गठन क्यों जरूरी इस  दावे को मजबूती के साथ रखेंगे। ।

बैठक मे सभी वक्ताओं ने  कहा की सरकार को राज्य पुनर्गठन आयोग बना नये राज्यो का गठन करना चाहिए ताकि नये राज्य गठन का मार्ग प्रशस्त हो। छोटे राज्यो के बनने पर ही उन राज्यो के निवासियो को मूलभूत सुविधाएं स्वास्थ्य ,शिक्षा ,रोजगार आदि के स्तर मे सुधार हो सकता है।

पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नववर्ष की  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार  बालियान के नेतृत्व मे  पार्टी मजबूत होगी ।पार्टी मे जिला कार्यकारिणी गठन का प्रथम चरण  की दिनांक 7 जनवरी 2023 से जनपद मुजफ्फरनगर से शुरूआत हो गई है जिसमे मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अनुज बालियान व युवा जिलाध्यक्ष शौकीन जी को बनाया  गया है। आज की बैठक मे नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को पार्टी का पटका पहना कर अभिनन्दन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष  सतेन्द्र कुमार बालियान ने प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया। स्थानीय निकाय अति पिछडो को आरक्षण व्यवस्था का लाभ न मिलने के कारण टल गये हैं अतः पश्चिमी उत्तर प्रदेश 21 जनपदो मे ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशिओं को चेयरमेन/सभासद का चुनाव लडने के लिए प्रेरित कर नामांकन कराएं। पार्टी के रजिस्ट्रेशन के बाद यह पहला चुनाव है।ऐसा करने से पार्टी की पहचान बनेगी व कुछ सदस्यों को सफलता भी अवश्य मिलेगी।जिस स्थान पर बैठक का आयोजन किया जाए वहां पर किसान ,मजदूर ,छोटे व्यापारियो,बेरोजगार युवाओ के हित मे आवाज बुलन्द करें।

 पार्टियां नेता ने किसानों को टारगेट करते हुए कहा कि गन्ने का रेट कम से 800रूपये प्रति क्वींटल अवश्य मिलना चाहिए ।अभी तक सरकार ने गन्ने का रेट घोषित नही किया है।  समय से भुगतान नहीं मिल रहा है।फसलो की  खरीदारी न्यूनतम निर्धारित मूल्य पर करने की व्यवस्था हो। फसलो के उचित दाम न मिलने कारण किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मजदूरो की मजदूरी मे कम से कम दोगुना बढोतरी करनी चाहिए।बेरोजगार यवको को रोजगार मिलना चाहिए।बेरोजगारी का यह आलम है कि  पश्चिमी उत्तर पर्देश के पोस्टग्रेजुएट युवक पांच हजार रूपये प्रतिमाह की नौकरी कर अपना व परिवार का पेट पाल रहे हैं। 

इस अवसर पर  पार्टी की ओर से  उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के युवा जिलाध्यक्ष /ट्रीमैन  रिहान मलिक को पार्टी द्वारा सम्मानित किया। लोकतन्त्र के चौथे वह सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ इलेक्ट्रानिक व प्रिन्ट मीडिया पत्रकार बन्धुओं को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित  किया गया । 

 पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार,, डाक्टर अशोक अरोरा, संदीप मलिक,रकम भाटी आदि ने सम्बोधित किया।बैठक मे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डा राजेश कुमार  राष्ट्रीय उपसचिव  इमरान राव,प्रदेश उपाध्यक्ष डा सिराज ताजवर,  ,अमरीश त्यागी ग्राम नारंगपुर,वीरेन्द्र पंवार करनावल, सिवाया के पूर्व प्रधान जितेन्द्र सिंह, रूपेश बिहान पूर्व प्रधान ,शौकिन्द्र सिंह,सुजीत बिहान  , रामबीर संदीप ,डब्बू ,भूपेन्द्र,ओमपाल सिंह, इकबाल, परमेन्दर, अंकित आदि ने भाग लिया।


अपने हको,जन न्याय,आने वाली पीढ़ियों और आर्थिक आज़ादी के लिए कितने लोग जेल जाने और शहीद होने को तैयार हैं। विरेन्द्र चौधरी पत्रकार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 8054081945--9410201834

                     

Post a Comment

0 Comments