Ticker

6/recent/ticker-posts

सरकार और गन्ना आयुक्त गन्ना किसानों को बर्बाद करने पर तुले-भगत सिंह वर्मा

सरकार और गन्ना आयुक्त गन्ना किसानों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं••चीनी मिलों में हो रही घटतोली के लिए गन्ना विभाग जिम्मेदार••सरकार गन्ना किसानों को बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर कर रही है भगत सिंह वर्मा


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर -आज यहां बीकेयू वर्मा कार्यालय पर किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार और गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी गन्ना किसानों को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं गन्ना सीजन 3 महीने चले जाने के बाद भी प्रदेश सरकार अभी तक गन्ने का लाभकारी रेट घोषित नहीं कर रही है जबकि हरियाणा में गन्ना किसानों के बड़े आंदोलन के बावजूद गन्ने का रेट हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा मात्र ₹10 कुंटल बढ़ाना गन्ना किसानों की घोर उपेक्षा है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन वर्मा हरियाणा के गन्ना किसानों के साथ आंदोलन में भागीदारी करेगी और उत्तर प्रदेश में बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर पिछले वर्ष का भी अभी तक 213 करोड रुपए गन्ना भुगतान बकाया है। और चालू गन्ना सीजन का 1590 करोड़ रुपए मंडल की 17 चीनी मिलों पर बकाया हो गया है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज मंडल की 17 चीनी मिलों पर 16 करोड रुपए बकाया है। जिसके लिए माननीय हाईकोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश किए हुए हैं। और भारत सरकार का जिओ है कि जीन चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का ब्याज बकाया है उन्हें गन्ना किसानों से किराया काटने का अधिकार नहीं है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार ने जल्द ही गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल न किया चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान व ब्याज न दिलाया और चीनी मिलों में हो रही घटतोलि को न रोका गया एवं चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों से धुलाई किराया समाप्त नहीं किया गया और मनरेगा योजना को खेती से नहीं जोड़ा गया तो 6 फरवरी से गन्ना भवन सहारनपुर का घेराव किया जाएगा और बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गन्ना किसानों की बढ़ती समस्याओं के लिए गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी सीधे-सीधे जिम्मेदार है। बैठक का संचालन करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी जी तत्काल प्रभाव से गन्ना आयुक्त के पद पर किसी गन्ना किसान परिवार के आईएएस अधिकारी को नियुक्त करके गन्ना किसानों की समस्याओं को हल करें और भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा से वार्ता करके गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल तत्काल घोषित करें। बैठक में जिला अध्यक्ष सुशील गुर्जर धार की जिला महामंत्री सुनील धीमान जिला मंत्री महबूब हसन जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद वसीम जहीर पुर साजिद मोहम्मद यासीन त्यागी मोहम्मद मुकर्रम प्रधान नीरज सैनी प्रधान रविंद्र चौधरी प्रधान जगपाल सिंह अमित कुमार जितेंद्र चौधरी अभिषेक चौधरी जिला उपाध्यक्ष मांगेराम यादव प्रदेश सचिव चौधरी ऋषि पाल गुर्जर प्रधान नरेंद्र यादव डॉक्टर यशपाल त्यागी सुभाष त्यागी आदि ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments