Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या ये सच है पश्चिम प्रदेश राज्य बनने पर राज्य सेनानियों को पेंशन मिलेगी,क्या क्या लाभ मिलेगें आपको-जानिए पृथक पश्चिम प्रदेश का सच

 क्या ये सच है पश्चिम प्रदेश राज्य बनने पर राज्य सेनानियों को पेंशन मिलेगी,क्या क्या लाभ मिलेगें आपको-जानिए पृथक पश्चिम प्रदेश का सच


विरेन्द्र चौधरी/अरविन्द चौहान

नोएडा। जब किसी नये राज्य का गठन होता है,तो वहां विकास के पंख लग जाते हैं। वहां वो हर सुविधाएं मिलती है जिसे आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे।आपके मन में भी ऐसे बहुत से सवाल होगें, लेकिन आपने कभी अपने मन के सवालों के बारे में जानने की कोशिश नहीं की। अगर आप अपने मन के सवालों को जानने की कोशिश करते तो निश्चित आज आप पश्चिम प्रदेश आंदोलन के साथ खड़े होते। 

आइये हम देते हैं आपके सवालों का जवाब। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार के अनुसार नये पश्चिम प्रदेश निर्माण में भागीदारों को राज्य सेनानी पेंशन योजना एवं योग्य उम्मीदवारों को नौकरी में आरक्षण दिया जायेगा। आप सोचिए अगर आप आंदोलन में साथ खड़े हैं तो आपको भी यह लाभ मिलेगा। आप पश्चिम प्रदेश के लिए हाईकोर्ट बेंच मांग रहे हैं, आपको पूरा हाईकोर्ट मिल जायेगा।तब वकील भी आपके क्षेत्र आपके परिवार के होगें और जज आपके परिवार आपके क्षेत्र के होगें। विधानसभा भी आपकी होगी विधान परिषद भी आपकी होगी। मुख्यमंत्री और मंत्री भी आपके बीच के लोग बनेगें। 

आपके मन के एक और सवाल का जवाब दे रहे हैं कर्नल सुधीर कुमार-नये राज्य में 5 लाख सरकारी नौकरियां वह 50 लाख के लगभग प्राईवेट नौकरियां आपके हिस्से में आयेगी। नये उधोग लगेगें,उन उधोगों में आपको आपके परिवारों को लाखों रोजगार के अवसर मिलेगें। कर्नल सुधीर का कहना है कि शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, आईआईटी,एन आई आई टी, आईआईएम और एम्स, मेडिकल कॉलेज,बड़े बड़े हास्पिटल मिलेगें। किसानों मजदूरों और युवाओं के लिए किसान आयोग और रोजगार आयोग का गठन होगा। व्यापार और उद्योग को सुविधाएं और सुरक्षा मिलेगी। युवाओं को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं, उचित नौकरियां व खेलों के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।                                                          इतना कुछ मिलने के बाद भी आप अपने कुछ और सवालों को लेकर सोच रहें होगें। तो मैं विरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा आपकी शंका दूर करता हुं।सबसे पहले मैं आपकी सबसे बड़ी शंका दूर कर दूं,पूरबियों से आपका पिंड छूट जायेगा जो सिर्फ पश्चिम में आकर पैसा कमाने की मशीन बन जाते हैं चाहे वो अधिकारी हो या मंत्री-संत्री। इससे भ्रष्टाचार कम होगा। कैसे होगा ये बताता हूं राज्य प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी आपके परिवार आपके क्षेत्र के होगें,आपकी पहचान के होगें। पुलिस के अधिकारी सिपाही आपके परिवार, आपके क्षेत्र, आप की पहचान के होगें तो कौन लेगा आपसे रिश्वत। आंखों में क्षेत्र और पहचान की शर्म होगी। अधिकारी और कर्मचारी ट्रांसफर की धमकी से नहीं डरेगें, नहीं डरेगें तो गलत काम नहीं करेगें। इससे भ्रष्टाचार कम होगा। प्रशासन में जब आपके भाई बंद होगें तो भ्रष्टाचार खुद कम हो जायेगा। प्रशासनिक अधिकारियों को ये फायदा होगा कि उनके सिर पर ट्रांसफर का भूत भाग जायेगा,वो खुल के काम कर सकेगें। राज्य कर्मचारियों के लिए एक खबर और बता दूं कि राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन एवं ट्रांसफर की पुरानी पॉलिसी लागू होगी। और भी बहुत कुछ मिलेगा। आप उत्तराखंड छत्तीसगढ़ तेलंगाना झारखंड की तरह विकास करेगें और अमीर राज्य के सम्पन्न नागरिक होगें।

अभी भी कोई सवाल आपके मन मस्तिष्क को कुरेद रहा हो तो आप पश्चिम प्रदेश आंदोलनकारी से पुछ सकते हैं, सवाल पुछना आपका हक है,हम आपके सवालों का जवाब देने के लिए बाध्य है।शर्त यह है कि आप राजनीतिक द्वेष से, षड्यंत्रकारी तरीके से वाहियात ऊजूल फिजूल सवाल ना करें। हम आपके सवालों का स्टीक जवाब देंगे। आप संतुष्ट हो जायें तो आंदोलन से जुड़ जायें। राज्य के विकास के लिए, अपने और अपनी पीढ़ियों के विकास के लिए। जो भी संगठन पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए आंदोलन चला रहा है,आप किसी भी संगठन से जुड़ सकते हैं। सभी संगठन एक ही मंजिल की ओर जा रहे हैं। जानकारी के लिए संपर्क करें रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार राष्ट्रीय महासचिव पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा 9958209360 विरेन्द्र चौधरी पत्रकार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 8057081945।आप हमारे इन व्हाट्स नंबरों पर भी सवाल पुछ सकते हैं।


अपनी बोली अपना भेष लेकर रहेंगे पश्चिम प्रदेश-विरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा - भारतीय किसान यूनियन वर्मा 

Post a Comment

0 Comments