Ticker

6/recent/ticker-posts

पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए होगें रोड़ शो-संदीप जोशी

 पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए होगें रोड़ शो- रोड़ शो कर चलायेंगे सदस्यता अभियान - संदीप जोशी••रोड़ शो कर बढ़ायेगे मोर्चा की ताकत - अतुल शर्मा 


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।आई टी सी रोड़ स्थित संदीप जोशी के निवास पर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने उनसे मुलाकात कर पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन को तेज करने के लिए रायशुमारी की।इस अवसर पर संगठन के युवा नेता अतुल शर्मा भी मौजूद रहे।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के महानगर सचिव संदीप जोशी ने राय देते हुए कहा कि आज आम आदमी रोटी रोजी में उलझा हुआ है, दूसरी तरफ पृथक पश्चिम प्रदेश बनने से आम आदमी को क्या लाभ होगा,इसकी जानकारी नहीं है। इसके लिए संगठन को डोर टू डोर प्रचार करना होगा।इन दोनों बिंदुओं पर संगठन को ध्यान देना होगा। उन्होंने राय देते हुए कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए जनजागरण अभियान चलाना होगा। सहारनपुर से दिल्ली तक पदयात्रा का आयोजन किया जाये। उससे पहले संगठन को रोड़ शो का आयोजन करना होगा। उन्होंने कहा संगठन के कार्यकर्त्ताओं और पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में रोड़ शो करने चाहिए ताकि पूरे शहर में पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन का मैसेज पहुंच जाये। संदीप जोशी ने कहा कि सर्व प्रथम आईटीसी गेट से खलासी लाइन,शारदा नगर,लेबर कालोनी होते हुए नवादा रोड़ पर फतेहपुर से गुजरते हुए नवादा में रोड़ शो सम्पन्न होगा,इसकी जिम्मेदारी खुद संदीप जोशी,टीनू उठायेंगे। जोशी ने कहा वे जल्दी ही रोड़ शो की तिथि घोषित कर देगें।

अपनी राय देते हुए संगठन के युवा नेता अतुल शर्मा ने कहा कि रोड़ शो की तैयारी में हम सबको संदीप जोशी का हाथ बंटाकर रोड़ शो को सफल बनाना होगा। रोड़ शो सफल होगा तो संगठन से लोग जुड़ेगें। उन्होंने कहा इसके लिए संगठन को पूरी ताकत झोंकनी होगी। उन्होंने कहा अगर रोड़ शो सफल होगा तो इससे कार्यकत्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।


Post a Comment

0 Comments