Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश विभाजन को लेकर गौतमबुद्ध नगर में निकली जन संवाद यात्रा••यात्रा को मिला भारी जनसमर्थन

 पश्चिम प्रदेश विभाजन को लेकर गौतमबुद्ध नगर में निकली जन संवाद यात्रा••यात्रा को मिला भारी जनसमर्थन


विरेन्द्र चौधरी 

नोएडा। आज पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा के जिला गौतमबुद्ध नगर कार्यालय पर पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी व संचालन निर्माण मोर्चा के वरिष्ठ नेता भाई शमीम जी ने की। बैठक में पश्चिम प्रदेश निर्माण कराने की रणनीति पर विचार किया गया। बैठक में तय पाया गया कि संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को लोगो से जन संवाद करना चाहिए। तत्कालीन प्रभाव से संयुक्त  मोर्चा ने एक जन संवाद यात्रा का आयोजन कर जनता को पश्चिम प्रदेश निर्माण से होने वाले फायदों से अवगत कराते हुए लोगों से आंदोलन से जुड़ने की अपील की। जन संवाद यात्रा में जनता की ओर से सुझाव भी आये।

         जनसंवाद के समय संयुक्त निर्माण मोर्चा के पूर्व कर्नल सुधीर कुमार ने बताया कि पश्चिम प्रदेश देश का खुशहाल इलाका है। लेकिन पूरब की राजनीति ने हमेशा पश्चिम के साथ छल किया है, इसीलिए यहां संपूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा पश्चिम प्रदेश के युवा बेरोजगार हो, खिलाड़ियों के लिए कोई बड़ा स्टेडियम नहीं है। युवाओं के लिए सरकारी यूनिवर्सिटीज नहीं है। ये पश्चिम प्रदेश का दुर्भाग्य है, पश्चिम प्रदेश की बदहाली पर यहां का कोई नेता नहीं बोलता। इसीलिए हमें मैदान में उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिस दिन पश्चिम प्रदेश बन जायेगा,उस दिन यहां लगभग 5 लाख सरकारी नौकरी लगभग 50 हजार प्राईवेट नौकरियां व लाखों ने रोजगार पैदा होगें, तब एक भी युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। इसलिए युवा शक्ति को अधिक से अधिक संख्या में जन आंदोलन से जुड़ना चाहिए।

जन संवाद यात्रा के समय मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पश्चिम प्रदेश समय की मांग है। यह मांग आज़ादी से पूर्व से उठती चली आ रही है। लेकिन पश्चिम कुबेर का खजाना है, इसलिए पूरब के नेता किसी ना किसी बहाने पश्चिम प्रदेश का निर्माण नहीं होने देते। चौधरी ने कहा कि छोटे प्रदेश भाजपा के एंजेडे में है, उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें हैं, इसीलिए भाजपा को उत्तर प्रदेश के विभाजन की घोषणा कर देनी चाहिए।

      यात्रा का संचालन करते हुए शमीम भाई ने कहा कि छोटे प्रदेश संविधान संवत है, इसलिए केंद्र सरकार को पश्चिम प्रदेश का विभाजन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा सभी जानते हैं यहां से 700 किमी दूर बैठकर कोई मुख्यमंत्री यहां की जनता को इंसाफ नहीं दिला सकता। मिस्टर शमीम ने कहा अगर आपको अलग प्रदेश बनवाकर विकासशील बनना है तो सभी शक्तियों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

इस अवसर पर अवकाश प्राप्त कर्नल सुधीर कुमार, वरिष्ठ नेता संयुक्त मोर्चा मिस्टर शमीम, मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ नेता टीकम यादव,पवन बंसल पत्रकार,अतुल शर्मा युवा नेता मुक्ति मोर्चा, मिस्टर अश्वनी सहित दर्जनों लोग यात्रा में शामिल रहे। आज नोएडा में जन संवाद करने के बाद यात्रा गाजियाबाद में जन संवाद करेगी।

Post a Comment

0 Comments