Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा अलग राज्य के लिए करेगा सांसदो का घेराव--कर्नल सुधीर

पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा अलग राज्य के लिए करेगा सांसदो का घेराव--कर्नल सुधीर••पश्चिम प्रदेश की 8 करोड़ जनता हकों के लिए लड़ रही सांसद चुप है--विरेन्द्र चौधरी 


विरेन्द्र चौधरी/अतुल शर्मा

नोएडा-उत्तर प्रदेश के विभाजन व पश्चिम प्रदेश को अलग राज्य बनवाने को लेकर आंदोलन कर रहे कुछ संगठन पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा में शामिल होकर अब राज्य बनने तक आर पार की लड़ाई लड़ने के मूड में आ गये है। इसके लिए संयुक्त मोर्चा सांसदो को घेरने की योजना पर काम कर रहा है।

इस संबध में संयुक्त मोर्चा के संयोजक रिटायर्ड कर्नल सुधीर कुमार ने बताया कि संसद सबसे बड़ी पंचायत है,संसद देश में लागू कानून बनाती है,देश को चलाने की जिम्मेदारी भी संसद पर ही है। वहीं राज्यों के पुर्नगठन की जिम्मेदारी भी संसद के पास है। एक सांसद लगभग २० लाख लोगों का संसद में प्रतिनिधित्व करता है। कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि सभी सांसद जानते हैं उत्तर प्रदेश की जनता विभाजन के लिए आंदोलित है लेकिन एक भी सांसद संसद में बोलने की जहमत नहीं उठाता।ये गैरजिम्मेदाराना बात है। उन्होंने कहा अभी तक केवल बिजनौर के सांसद मलूक नागर ने पश्चिम प्रदेश विभाजन की मांग उठाई सभी सांसदो को उनका समर्थन करना चाहिए था। कर्नल साहब ने कहा संयुक्त मोर्चा प्रदेश विभाजन की  बात पर चुप रहने वाले सांसदो का घेराव करेगा।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पश्चिम प्रदेश के सांसदो को पश्चिम के 8 करोड़ लोगों की विभाजन की मांग को लेकर संसद में आवाज़ उठानी चाहिए। इसी आठ करोड़ जनता के वोटो से सांसद संसद में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा यहां की जनता अपने हकों के लिए लड़ रही है और सांसद चुप है। क्या सांसद के परिवारों को प्रदेश विभाजन के बाद लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है कि सांसदो का घेराव कर उन्हें संसद में बोलने के लिए मजबूर किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments