Ticker

6/recent/ticker-posts

अब पश्चिम प्रदेश आंदोलन निर्णायक मूड में••घर घर तक पहुंचायेंगे हक और न्याय की लड़ाई को--विरेन्द्र चौधरी

 अब पश्चिम प्रदेश आंदोलन निर्णायक मूड में••घर घर तक पहुंचायेंगे हक और न्याय की लड़ाई को-पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में होगी लड़ाई तेज-विरेन्द्र चौधरी 


डीपी सिंह/अतुल शर्मा 

सहारनपुर। छोटा परिवार सुखी परिवार आर्थिक उन्नति का आधार के आधार पर छत्तीसगढ़ तेलंगाना झारखंड व उत्तराखंड अलग और छोटे राज्य बनने पर लगातार प्रगतिपथ पर है। वहां के प्रशासन और शासन तक आम आदमी की पहुंच बन गई है। वहां सरकारी शोषण और भ्रष्टाचार भी बहुत कम हो गया है।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में सन् 1998 से लगातार पृथक पश्चिम प्रदेश के लिए आंदोलन चल रहा है। सहारनपुर मंडल,मेरठ मंडल, मुरादाबाद मंडल,बरेली मंडल आगरा मंडल व अलीगढ़ मंडल पश्चिम प्रदेश के हिस्सा होगें। इन छः मंडलो को लेकर अलग राज्य पश्चिम प्रदेश के लिए मुक्ति मोर्चा लड़ाई लड़ रहा है। ताकि छत्तीसगढ़ तेलंगाना झारखंड व उत्तराखंड की तरह पश्चिम प्रदेश भी प्रगति पथ की ओर चल सके। अलग राज्य पश्चिम प्रदेश बनने के बाद हमारी आगामी पीढ़ियों को बेहतर सरकारी यूनिवर्सिटी,"प्राइमरी से लेकर ग्रेजुएशन तक बड़े-बड़े कालेज" बेहतर चिकित्सा सुविधाएं "एम्स-मेडिकल कालेज-सुविधायुक्त सरकारी हास्पिटल" हमारे युवाओं को लाखों सरकारी नौकरियां व नये रोजगार मिलेंगे। 

पश्चिम प्रदेश निर्माण होने से विधानसभा, विधानपरिषद, हाईकोर्ट, पुलिस मुख्यालय, शिक्षा मुख्यालय व अन्य सभी विभागों के मुख्यालय सब आपसे २०० किमी की दूरी पर होगें।

अभी तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में आंदोलन चला रहा था। कभी तेज कभी धीमी गति से चल रहा आंदोलन अब गति पकड़ चुका है। अलग-अलग जनपदों में अलग-अलग नामों से,अलग-अलग संगठनों द्वारा संचालित पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन अब एक मंच पर आ गया है, कुछ संगठन भी जल्दी ही संगठित मंच पर आने के लिए संपर्क में हैं। अपने एक अलग राज्य के लिए विभिन्न संगठनों ने मिलकर अवकाश प्राप्त कर्नल सुधीर कुमार के नेतृत्व में पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा का गठन कर लिया है। इस संगठन में व्यक्तिगत वर्चस्व और अहम की लड़ाई को देखते हुए संयुक्त मोर्चा में कोई एक भी पदाधिकारी नहीं होगा। आंदोलन से जुड़े सभी फैसले संयुक्त मोर्चा सामूहिक रूप से तय करेगा,जो सभी संगठनों को मान्य होगें। अब अलग पश्चिम प्रदेश आंदोलन  प्रतिबद्ध साथियों के साथ गति पकड़ेगा और अपने नये राज्य पश्चिम प्रदेश बनने के बाद ही रूकेगा।

अपील÷इसके लिए हमें आपके समय, संख्या बल(सदस्यता) वैचारिक, भौतिक और आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है।आप सभी जानते हैं कि कोई भी आंदोलन जन-सहयोग के बिना अधूरा है,और हमें आपसे पूर्ण सहयोग की आशा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप आंदोलन को किसी ना किसी रूप में सहयोग करेगें।

विशेष÷पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा पश्चिम प्रदेश के लिए जागरुकता लाने, आंदोलन को घर-घर पहुंचाने व जन-आंदोलन बनाने के लिए पूरे पश्चिम प्रदेश में गली-गली, क्षेत्रानुसार, मुख्य मार्गों व गांव-गांव आपके सहयोग से रोड़ शो आयोजित करेगा। इसके उपरांत संख्या बल के साथ संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में एक पद यात्रा का आयोजन होगा। पद यात्रा शाकम्बरी देवी से शुभारंभ होकर विभिन्न जनपदों से गुजरती हुई जंतर मंतर दिल्ली पहुंच कर अनिश्चितकालीन अनशन में बदल जायेगी। अनशन उस वक्त तक जारी रहेगा जब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकलता। आंदोलन को पूरा विश्वास है आप तन मन धन से आंदोलन का हिस्सा बनेंगे।

आंदोलन का हिस्सा बनने आंदोलन को सहयोग करने के लिए आप विरेन्द्र चौधरी पत्रकार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व पश्चिम प्रदेश संयुक्त मोर्चा के सारथी से 8057081945 पर कॉल कर या व्हाट्स एप कर संपर्क कर सकते हैं।

प्रथम क्षेत्रीय रोड़ शो के सह संयोजक होगें संदीप जोशी



Post a Comment

0 Comments