Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 2135 करोड रुपए गन्ना भुगतान बकाया- भगत सिंह वर्मा

सहारनपुर।15 मार्च 2023 सहारनपुर मंडल की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का 2135 करोड रुपए गन्ना भुगतान बकाया- भगत सिंह वर्मा


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर -आज यहां कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सहारनपुर मंडल की 17 चीनी मिलों पर आज तक 2135 करोड रुपए गन्ना भुगतान बकाया है।

भगत सिंह वर्मा ने कहा पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 17 चीनी मिलों पर 1650 करोड रुपए बकाया है। सहारनपुर जिले की 6 चीनी मिलों पर 633 करोड रुपए गन्ना भुगतान और 600 करोड़ रुपए ब्याज बकाया है। किसान नेता वर्मा ने कहा कि गन्ना विभाग गलत सूचनाएं दे रहा है। सहारनपुर मंडल की 17 चीनी मिलों ने आज तक 5010 करोड़ रुपए का गन्ना खरीद किया है जिसमें से आज तक 2875 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान किया है। इस प्रकार मंडल की 17 चीनी मिलों पर मंडल के गन्ना किसानों का 2135 करोड़ रुपए गन्ना भुगतान बकाया है। गन्ना विभाग की सूचना के अनुसार 4471 करोड़ रुपए का गन्ना खरीद बताया जा रहा है जो गलत है। 

भगत सिंह वर्मा ने भाजपा की योगी सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022 - 23 में गन्ने से एक्साइज ड्यूटी के रूप में 45 हजार करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त किया है और अन्य उत्पादों पर लगभग 80 हजार करोड रुपए गन्ने के बल पर राजस्व प्राप्त किया है। जिसमें से कम से कम 10 हजार करोड़ रुपए ₹100 कुंटल के हिसाब से सीधा प्रदेश के गन्ना किसानों के खातों में सरकार को भेजना चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना उत्तर प्रदेश और देश की आर्थिक रीढ़ है। जिससे सरकार और चीनी मिल मालिक हजारों करोड़ रुपए लूट रहे हैं जबकि गन्ना किसानों को सरकार चीनी मिलों से लागत मूल्य ₹450 कुंटल भी गन्ना किसानों को नहीं दिला रही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार और प्रदेश का गन्ना विभाग चीनी मिलों में घटतोली करा कर प्रदेश के गन्ना किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। भगत सिंह वर्मा ने सरकार गन्ना विभाग और चीनी मिल मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान व ब्याज तुरंत न दिलाया गया और चीनी मिलों के कांटों में घटतोली को न रोका गया एवं गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल न किया गया तो भारतीय किसान यूनियन वर्मा में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी तैयारियां गांव गांव पंचायत करके की जा रही है।

 बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल ने की और संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी रविंद्र चौधरी प्रधान नीरज सैनी प्रधान हरपाल सिंह हाजी सुलेमान वसीम मोहम्मद जाहिद मोहम्मद तसलीम डॉक्टर बारिक महबूब हसन आदि ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments