Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश अलग राज्य के आंदोलन पकड़ने लगा तेजी--जगह जगह पैदल मार्च की बनने लगी रणनीति

पश्चिम प्रदेश अलग राज्य के आंदोलन पकड़ने लगा तेजी--जगह जगह पैदल मार्च की बनने लगी रणनीति


विरेन्द्र चौधरी 

 मेरठ।आज दिनाक 13-03-2023 को पश्चिमांचल निर्माण पार्टी  व  खेल मोर्चा मेरठ के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक श्री त्रयम्बकेश्वर महादेव मन्दिर सिवाया मेरठ मे सम्पन्न हुई बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय खेल मोर्चा अध्यक्ष बिनोद पहलवान  व संचालन पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अमित राठी ने किया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए विनोद पहलवान ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य की मांग पिछले कई दशको से चल रही है।लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह जी ने हरित प्रदेश राज्य की मांग को लेकल आन्दोलन किया, लेकिन उनकी यह मांग प्रबल जनान्दोलन के अभाव मे परवान न चढ सकी। उन्होंने कहा वर्तमान लोकदल के अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने राजनैतिक महत्वाकांक्षा के चलते  समाजवादी पार्टी से हाथ मिला लिया। इसलिए अलग राज्य की मांग ठण्डे बस्ते मे चली गई। विनोद पहलवान ने कहा क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मिलने वाले राजस्व को देखते हुए पूरब की राजनेता कभी नही चाहेंगे कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बने। इसके लिए हमें संगठित होना पड़ेगा।

पी एन पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सतेन्द्र सिंह ने कहा कि अलग राज्य के लिए हमें बडा आन्दोलन करना पडेगा, तब ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बन सकता है। उन्होंने कहा मेरा मानना है कि अलग राज्य पश्चिमांचल की मांग को लेकर जितने संगठन कार्य कर रहे उन सभी को संयुक्त मोर्चा बना कर अलग राज्य की लडाई को दमदार ढंग से लडना होगा, तब ही सफलता मिल सकती है।अतः पहल कर सभी को एक मंच पर एकत्र करने की कोशिश की आवश्यकता है। 

विनोद पहलवान ने कहा कि इसीलिए आगे की  रणनीति तय  करने के लिए आज बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में तय पाया गया कि मार्च के अन्तिम सप्ताह मे अलग प्रदेश  की मांग को लेकर रामपुर चौराहा मुजफ्फरनगर से सिवाया टोल प्लाजा मेरठ पैदल मार्च  का आयोजन कर प्रधानमन्त्री भारत सरकार  को ज्ञापन दिया जाएगा ।

बैठक को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल सिंह पुण्डीर,  राष्ट्रीय सचिव इमरान राव,राष्ट्रीय प्रवक्ता  संजीव मलिक मासूम  जोनू प्रधान,दीपक चौधरी सिद्धार्त,सचिन,डाक्टर राजेश आदि ने सम्बोधित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments