Ticker

6/recent/ticker-posts

जंयत चौधरी ने अपनी निधि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए देकर किया खिलाड़ियों को दिया सम्मान -चंदन सिंह चौहान

 जंयत चौधरी ने अपनी निधि खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए देकर दिया खिलाड़ियों को दिया सम्मान -चंदन सिंह चौहान 


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर।हकीकत नगर के रामलीला ग्राउंड में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन व खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिसमे राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।

    सम्मेलन में अखंड भारत विकास पार्टी के जिलाधक्ष शमीम अहमद व जिला महासचिव ने सैकड़ों साथियों सहित पार्टी छोड़कर राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर राष्ट्रीय लोकदल मे शामिल किया।

   सम्मेलन में मुख्य अतिथि मीरापुर विधायक व युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खिलाड़ी हमारे देश का गौरव है।हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी सांसद निधि खेलो को प्रोत्साहन में देने की घोषणा करके प्रदेश के लाखो खिलाड़ियों को सम्मान दिया है।उन्होंने कहा कि आज सहारनपुर से खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह द्वारा शुरुआत की गई है।इसके बाद प्रत्येक जिले में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

    सम्मेलन के संयोजक खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि सरकार तो केवल घोषणाएं करके रह जाती है।राष्ट्रीय लोकदल पूरे प्रदेश में स्पोर्ट्स एकेड़मी, स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवा रहा है। हम खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

   सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर, उत्तराखंड राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष हर्षभान चौधरी, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर , डा संजीव आर्य,विनोद खेड़ा, चौ अर्जुन सिंह,शमीम अहमद,प्रशांत चौधरी,मयंक तरार,शुभम मलिक, चौ अरविंद मलिक,अनुज वर्मा ने कहा कि आज किसान मजदूर नौजवानों सभी परेशान हैं,मंहगाई ने कमर तोड़ दी है।आम जनता त्राहि त्राहि माम कर रही है। ऐसे समय में राष्ट्रीय लोकदल आपके सुख दुख में साथ खड़ा हैं।

    सम्मेलन मे हर्षिता तोमर,मीनाक्षी,वंशिका, जोया,कनिस्का,अंजली,सूर्यकांत, तापसी,शैली,आर्यन, वेदांस,प्रियांशु आयुष सहित 100 प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों में सोनवीर सिंह,मुस्तकीम,विवेक मलिक,संदीप कुमार,फुरकान अहमद, युधिष्ठिर पहलवान को सम्मानित किया गया।

           

Post a Comment

0 Comments