Ticker

6/recent/ticker-posts

जो सपने दिखाए वो नेता जो सपने साकार कराये वो नायक--विनोद पहलवान

 जो सपने दिखाए वो नेता जो सपने साकार कराये वो नायक--विनोद पहलवान


विरेन्द्र चौधरी/रवि राठी

मेरठ। पश्चिम प्रदेश आंदोलन अब गति पकड़ता जा रहा है।इस आंदोलन की जरूरत को महसूस किया जाने लगा है। ये ही वजह है अब आम आदमी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक लोग पश्चिम प्रदेश को लेकर चर्चा करने लगे हैं।

पश्चिम प्रदेश को लेकर आज हवेली में विनोद पहलवान राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा खेल मोर्चा व प्रहरी पश्चिम प्रदेश से वार्ता हुई। सवाल का जवाब देते हुए विनोद जी ने कहा आज तलक हमें सपने दिखाकर नेताओं ने अपने हित साधे। लेकिन अब नेता नहीं नायक इस आंदोलन को चला रहे हैं,नायक सपने नहीं दिखाता,सपने साकार करता है। पश्चिम प्रदेश को लेकर जल्दी ही परिणाम आपके सामने होंगे।

पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के संयोजक अ०प्रा० कर्नल सुधीर कुमार ने बताया पश्चिम प्रदेश आंदोलन को राजनीतिक लोगों ने अपने हितों के लिए इस्तेमाल किया, फिर छोड़ दिया। लेकिन अब हम लोग आंदोलन को पश्चिम प्रदेश निर्माण तक लड़ाई को जारी रखेंगे,ये आंदोलन अब निर्णायक होगा। कर्नल सुधीर ने बताया कि अब जनता छोटे राज्य के फायदों को जानने लगी है और आंदोलन से जुड़ रही है।

संयुक्त मोर्चा से जुड़े विरेन्द्र चौधरी पत्रकार ने कहा कि संयुक्त मोर्चा जन संवाद यात्राओं का आयोजन कर रहा है,ताकि अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ा जा सके। इसमें हमें सफलता भी मिल रही है। उन्होंने कहा अब आंदोलन सम्पूर्ण समर्पित लोगों के हाथ में है, इसलिए इसका परिणाम भी निकलेगा, जल्दी ही पश्चिम प्रदेश को लेकर सरकार को निर्णय करना ही होगा।

Post a Comment

0 Comments