Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश बनने से सबसे अधिक फायदा व्यापारी बंधुओं को ही मिलेगा--सरदार अरविन्दर सिंह लांबा

 पश्चिम प्रदेश बनने से सबसे अधिक फायदा व्यापारी बंधुओं को ही मिलेगा--सरदार अरविन्दर सिंह लांबा


 
विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा से जुड़े व्यापारी नेता सरदार अरविन्दर सिंह लांबा ने कहा कि छोटा प्रदेश बनने से सबसे अधिक फायदा व्यापारी बंधुओं को ही होगा। इसलिए व्यापारी बंधुओं को पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़ना चाहिए।

पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार अरविन्दर सिंह लांबा ने कहा कि नये राज्य के गठन के बाद सबसे अधिक फायदा व्यापारी बंधुओं को ही होगा। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य का उदाहरण सबके सामने है, वहां हरिद्वार जिले में ही हजारों की संख्या में नये उधोगो की स्थापना हुई। क्योंकि नये राज्य के गठन के बाद दस साल तक टैक्सो में छूट मिलती। जिसके चलते बड़े बड़े उद्योगपति छोटे राज्य की तरफ आकर्षित होते हैं और नये राज्य में उधोगों की स्थापना करते हैं। जिसका लाभ व्यापारी बंधुओं को ही मिलता है, इसलिए व्यापारी बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़ना चाहिए। आंदोलन से जुड़ने के लिए आप हमारे नंबर +91 98370 69141 पर व्हाट्स ऐप कर जुड सकते हैं।

व्यापारी नेता सरदार अरविन्दर सिंह लांबा ने कहा नये राज्य के गठन के बाद लाखों ने रोजगार पैदा होगें,जिससे यहां के नागरिकों की क्रयशक्ति बढ़ेगी। इसका लाभ भी व्यापारियों को ही मिलेगा। उन्होंने व्यापारी बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि व्यापारी हित में अधिक से अधिक संख्या में पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़ना चाहिए ताकि जल्दी से जल्दी उत्तर प्रदेश का विभाजन हो और नये पश्चिम प्रदेश का गठन हो।


Post a Comment

0 Comments