Ticker

6/recent/ticker-posts

नोडल अधिकारी ने गोआश्रय स्थलों का किया निरीक्षण एवं की समीक्षा बैठक•••अधिकारियों को दिये निर्देश

 नोडल अधिकारी ने गोआश्रय स्थलों का किया निरीक्षण एवं की समीक्षा बैठक•••धिकारियों को दिये निर्देश गोआश्रय स्थलों की समस्त व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने हेतु समय-समय पर करें निरीक्षण


सूचना विभाग 
सहारनपुर। 
विशेष सचिव कृषि विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जनपद के नोडल अधिकारी श्री ऋषिरेन्द्र कुमार द्वारा प्रातः 11.00 बजे 03 गोआश्रय स्थलों गुनारसा, सरसीना एवं कान्हा उपवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मंे सभी व्यवस्थायें दुरस्त पायी गयी। कान्हा उपवन गौशाला में संरक्षित गोवंशों के लिये पेड लगाये जाने के निर्देश दिये गये। जनपद में 20 जनवरी, 2023 से चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत आज तक कुल 252 निराश्रित गोवंशों को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित कराया गया है। अभियान की प्रगति अच्छी होने एवं जनपदीय भ्रमण के समय सडकों पर छुटटा एवं निराश्रित गोवंश न पाये जाने पर समस्त अधिकारियों के कार्य की प्रशंसा की गयी।
नोडल अधिकारी ने इसके उपरान्त अपरान्ह 3.00 बजे विकासभवन सभा कक्ष में जनपद में अवशेष निराश्रित गोवंश को शत प्रतिशत संरक्षित किये जाने तथा उनके भरण पोषण हेतु भूसा संग्रहण के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्याे के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण किये जाने के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। उन्होने उपस्थित समस्त अधिकारियों को गोआश्रय स्थलों की समस्त व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने हेतु समय-समय पर निरीक्षण आदि करने व गोवंशों की सुविधाओं के लिये आवश्यकतानुसार शेड आदि के निर्माण कराने के निर्देश भी दिये गये।
उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर द्वारा जनपद में संचालित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के संरक्षण एवं उनकी समुचित व्यवस्था के सम्बन्ध में गोआश्रयवार प्रगति से अवगत कराया गया। जनपद में संचालित गोआश्रय स्थलों के लिये बनाये गये समस्त जनपदीय नोडल अधिकारी से गोआश्रयवार जानकारी की गयी। समस्त नोडल अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों हेतु समुचित व्यवस्थायें जैसे हरा चारा, पीने के लिये पानी, भूसा, गर्मी से बचाव हेतु शेड आदि व्यवस्थाएं संतोषजनक है।
उपजिलाधिकारी सदर व रामपुर मनिहारन द्वारा कुछ पशुचर की भूमि पर स्टे होना बताया गया, जिसके लिये नोडल अधिकारी द्वारा जनपद में जहां भी पशुचर भूमि पर स्टे है उनकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये तथा शासन स्तर पर पत्र भेजने के लिए कहा।  
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री रजनीश कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्री आर0पी0पटेल, जी0एम0 शुगर मिल नानौता, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री आलोक कुमार शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत श्री बाबूराम, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व संबंधित पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments