Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेश के गन्ना किसानों को आसानी से दिया जा सकता है गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल - भगत सिंह वर्मा

प्रदेश के गन्ना किसानों को आसानी से दिया जा सकता है गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल - भगत सिंह वर्मा


विरेन्द्र चौधरी/अतुल शर्मा 

किला परीक्षित गढ़ - आज यहां आलमगीर बडला 8 में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है।

किसान नेता भगत सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही है,जिसके कारण देश का अन्नदाता किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। उत्तर प्रदेश देश में सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है सरकार गन्ना किसानों को चीनी मिलों से गन्ना भुगतान दिलाने में भी विफल है। शुगर कंट्रोल ऑर्डर1966 के अनुसार जो चीनी मिले गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान नहीं करती है उन्हें 15% वार्षिक दर से गन्ना किसानों को ब्याज का भुगतान करना चाहिए और बकाया भुगतान वाली चीनी मिलों को बाहर खरीद केंद्रों पर लगे कांटों से ढुलाई किराया काटने का भी अधिकार नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि गन्ना किसानों को आसानी से गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल नकद दिया जा सकता है। लेकिन सरकार गन्ना किसानों को गन्ने का अलग अतुल ने ₹450 कुंतल भी नहीं दिला पा रही है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 120 चीनी मिलों पर पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज 12 हजार करोड़ रुपए ब्याज बकाया है। जिसे दिलाने के लिए चीनी मिल मालिकों और सरकार को माननीय हाई कोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश किए हुए हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराने का काम करें। मनरेगा योजना में इससे लूट भ्रष्टाचार भी बंद होगा और किसानों को आसानी से मजदूर उपलब्ध होंगे। 

भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री जी को एक पत्र लिखकर किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने किसानों के सभी कर्ज समाप्त कराने मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़ने किसानों को खेती के लिए ₹50 लीटर डीजल दिलाने किसानों को ₹5000 प्रतिमा वृद्धावस्था पेंशन दिलाने गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल दिलाने चीनी मिलों से बकाया गन्ना भुगतान व बयाज दिलाने की मांग की। 

बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव सरदार अर्जुन सिंह व संचालन प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में सरदार इंदरजीत सिंह सुरजीत सिंह सरदार गुरदीप सिंह विपिन चौधरी प्रधान अमित चौधरी सरदार त्रिलोक सिंह चौधरी विजेंद्र सिंह नरेंद्र सिंह सत्येंद्र सिंह रामकुमार नेता दीपक गोदारा साधु सिंह आदि ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments