Ticker

6/recent/ticker-posts

नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

 नगर विधायक राजीव गुंबर ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ


विरेन्द्र चौधरी/अतुल शर्मा 

सहारनपुर। माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के निर्देशानुसार विगत वर्षों की भाँति मुख्य चिकित्साअधिकारी डॉ0 संजीव मांगलिक के नेतृत्व मंे 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक चलने वाले दस्तक अभियान का उद्घाटन रिवैम्पिंग केन्द्र नेहरू मार्किट में किया गया। अभियान का शुभारम्भ माननीय नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर द्वारा जनजागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर व शपथ दिलाकर किया गया।
नगर विधायक राजीव गुम्बर द्वारा सभी विभागोें को अभियान में सौंपें गये कार्य करने की बात कही गयी। उन्होने जनमानस से भी अपेक्षा की कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें जिससे संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया इत्यादि रोगों से बचा जा सकें।
डा0 संजीव मांगलिक द्वारा बताया गया कि अभियान में संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण व त्वरित व सही उपचार को प्राथमिकता देते हुए जनमानस को जागरूक करने तथा अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा उष्ण मौसम से सम्बन्धित रोगों से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग का कार्य करेगा। साथ ही दस्तक अभियान के अर्न्तगत फ्रंटलाइन वर्कर्स द्वारा बुखार के रोगियों की सूची, आई0एल0आई0 रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची, क्षेत्रवार ऐसे मकानों की सूची जहां घरों के भीतर मच्छरों का प्रजनन पाया गया हो, आदि की सूची बनाकर अपनी रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन कार्य की समाप्ति पर क्षेत्रीय ए0एन0एम0 के माध्यम से ब्लॉक मुख्यालय पर उपलब्ध करायेगें। जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर इस अभियान में जन सामान्य को अधिकतम प्रभाव के लिए सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए पूर्ण तैयारियां कर ली गई है तथा सभी ब्लाकों एवं ग्रामस्तरों पर अभियान का शुभारम्भ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
अभियान के शुभारम्भ के मौके पर वेक्टर जनित रोग नियंत्रण एवं बचाव हेतु स्टाल लगाया गया, जिसमें डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों से बचाव हेतु क्या करें, क्या न करें के बारे में जनमानस को जानकारी दी। अन्य विभागांे जैसे महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा स्टाल लगाकर कुपोषित बच्चों के लिए टेक-होम राशन उपलब्ध कराते हुए जागरूक किया गया। नगर निगम द्वारा नालियों की सफाई गड्ढ़ों को बन्द करना, एण्टीलार्वा का छिड़काव एवं फॉगिंग समय-समय पर कराई जायेगी तथा नगर निगम द्वारा स्टाल लगाकर वातावरणीय तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के उपायों, खुले में शौच न करने, शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा कूड़ा निस्तारण के उपाय हेतु जागरूक किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमति शिवांका गौड़ द्वारा बताया गया कि अभियान के अर्न्तगत ग्राम में प्रभात फेरी का आयोजन, साफ-सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई तथा घर से जलनिकासी हेतु जनजागरण के लिए प्रचार-प्रसार तथा वी0एच0एन0सी0 के माध्यम से संचारी रोगों व दिमागी बुखार के रोकथाम हेतु क्या करें, क्या ना करें का सघन प्रचार-प्रसार किया जायेगा। डब्लू0एच0ओ0/डी0एम0सी0 द्वारा अभियान का सर्वेलेन्स किया जायेगा, जिसकी रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को डब्लू0एच0ओ0 द्वारा प्रेषित की जायेगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों, जलजनित रोगों तथा उष्ण मौसम से संबंधित रोगों से सम्बन्धित रोकथाम एवं नियंत्रण गतिविधियों हेतु जनपद, ब्लाक तथा ग्राम पंचायत स्तरों पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय हेतु नोडल विभाग का कार्य करेगा।
कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा0 ब्रिजेशराठोर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सत्यप्रकाश, ए0सी0एम0ओ0 नगर क्षेत्र डा0 आदित्य पाल सैनी, डा0 नवदीप गुप्ता, डा0 आनन्द डब्लू0एच0ओ0, श्री खालिद हुसेन डी0पी0एम0, श्री मनोज कौशिक, श्री अरविन्द कुमार, श्री राजेश रोहिला सहित अन्तर्विभागीय समिति के सभी के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

पश्चिम प्रदेश निर्माण में आपकी भागीदारी भी जरूरी है। विरेन्द्र चौधरी पत्रकार वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 8057081945--9410201834

Post a Comment

0 Comments