Ticker

6/recent/ticker-posts

भाकियू वर्मा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला

भाकियू वर्मा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला••••गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल होने तक संघर्ष जारी रहेगा- भगत सिंह वर्मा


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर -आज यहां पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण और किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह से मिला। 

भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम एक ज्ञापन देते हुए जिलाधिकारी से कहा कि अन्नदाता किसानों की घोर उपेक्षा की जा रही है और उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि चार दशक से पश्चिम के वकील हाईकोर्ट की बेंच के लिए संघर्ष कर रहे हैं आज तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच तक स्थापित नहीं की गई है जो यहां की 8 करोड़ जनता के लिए सरासर अन्याय है।

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के अन्नदाता किसानों के सभी कर्ज समाप्त किए जाएं। किसानों को उनकी फसलों के लाभकारी मूल्य दिलाये जाए किसानों की उन्नति के लिए राष्ट्रीय किसान आय आयोग का गठन किया जाए। मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराई जाए खेती में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से जीएसटी समाप्त की जाए बुजुर्ग किसानों को ₹5000 प्रति माह पेंशन दिलाई जाए गन्ना किसानों को चीनी मिलों से पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज तुरंत दिला जाए और चीनी मिलों से 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान दिलाया जाए और गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र चौधरी गुर्जर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने भाग लिया।


Post a Comment

0 Comments