पश्चिम प्रदेश राजनीतिक मुद्दा नहीं है,यह हमारे हको और सामाजिक न्याय का मुद्दा है--विरेन्द्र चौधरी जब तक जनता सड़कों पर नहीं उतरेगी,तब तक सरकार सोती रहेगी--साबिर अली खान
डी पी सिंह
सहारनपुर। आज नुक्कड़ सभाओं और जन संवाद यात्रा को लेकर पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के मंडल अध्यक्ष साबिर अली खान ने विचार विमर्श किया। तय पाया गया कि रमजान के बाद आंदोलन में तेजी लायी जायेगी।
इस अवसर पर मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र चौधरी ने कहा पश्चिम प्रदेश राजनीतिक मुद्दा नहीं है,यह हमारे हको और न्याय का मुद्दा है। लेकिन राजनीतिक स्वार्थों के चलते पश्चिम प्रदेश आंदोलन को बदनाम कर कमजोर किया जाता है। चौधरी ने कहा लेकिन हमारे लगातार प्रयासों से जनता जागरूक होने लगी है।वो दिन दूर नहीं जब यह आंदोलन जन आंदोलन में बदल जायेगा।
मंडल अध्यक्ष साबिर अली खान पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा ने राय जाहिर करते हुए कहा कि आंदोलनकारी संगठनों को एक मंच पर आना ही होगा,तभी आंदोलन गतिमान होगा। साबिर अली खान ने कहा जब तक जनता सड़कों पर नहीं उतरेगी,तब तक सरकार सोती रहेगी। उन्होंने मशविरा देते हुए कहा कि हमें छोटे छोटे कार्यक्रम स्कूलों में रखने चाहिए ताकि छात्रों को आंदोलन से जोड़ा सके।
अतुल शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता ने राय दी कि अलग अलग बिरादरियों के नेताओं से संपर्क कर सहयोग मांगा जाये व मीडिया कर्मियों से भी सहयोग के लिए अनुरोध किया जाये। शर्मा ने कहा हमें राजनितिक दलों के स्थानीय नेताओं से भी सहयोग मांगना चाहिए।
0 Comments