Ticker

6/recent/ticker-posts

सेवाली देवी महिला आईएएस अधिकारी ने कर लिया कैरियर तबाह••105 करोड़ के घोटाले का है आरोप••घोटाले में शामिल दामाद एक ठेकेदार भी गिरफ्तार

सेवाली देवी महिला आईएएस अधिकारी ने कर लिया कैरियर तबाह••105 करोड़ के घोटाले का है आरोप••घोटाले में शामिल दामाद एक ठेकेदार भी गिरफ्तार 

विरेन्द्र चौधरी 

 राजस्थान। असम में तैनात फिलहाल फरार चल रही आईएएस अधिकारी सेवाली देवी शर्मा राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार हो गई। उनके साथ उनका दामाद और एक ठेकेदार भी गिरफ्तार हुआ है। सेवाली देवी पर 105 करोड़ के घोटाले का आरोप है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सेवाली देवी शर्मा असम में आइएएस अधिकारी थी, उन्होंने 2017--2020 के दौरान एससीईआरटी में अपनी तैनाती के दौरान सरकार से अनुमति लिए बगैर 5 बैंक खाते खोले। और बिना किसी वर्क आर्डर के 105 करोड़ ड्रा कर लिए। मामला सरकार के संज्ञान में आते ही उन्हें निलंबित कर उनके खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज करा दी। FIR दर्ज होते ही सेवाली देवी शर्मा उनके दामाद अजीत पाल सिंह व घोटाले में शामिल ठेकेदार फरार चल रहे थे।

असम पुलिस उन्हें लगातार ट्रेस कर रही थी। उनकी लोकेशन जैसे ही अजमेर के होटल की मिली। इससे पहले सविता देवी शर्मा वहां से फरार होती, अजमेर कोतवाली पुलिस की मदद से  उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनके साथ ही घोटाले में शामिल उनके दामाद अजीत पाल और ठेकेदार अमीन की भी गिरफ्तारी हो गयी।

असम पुलिस ने अजमेर अदालत में ट्रांजिट वारंट की अर्जी लगा दी है। जैसे ही कोर्ट से ट्रांजिट वारंट की अनुमति मिलेगी, पुलिस उन्हें लेकर असम रवाना हो जायेगी।

पश्चिम प्रदेश की 8 करोड़ जनसंख्या को न्याय और आर्थिक आज़ादी दिलाने की लड़ाई है पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन--आंदोलन से जुड़ने के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के विरेन्द्र चौधरी से संपर्क करें 9410201834  8057081945


Post a Comment

0 Comments