महिला पहलवानों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा- भगत सिंह वर्मा
![]() |
महिला रेसलर्स को लेकर पीपीएमएम ने कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन |
विरेन्द्र चौधरी
सहारनपुर -आज यहां भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली में धरना दे रहे महिला पहलवानों के समर्थन में सहारनपुर कमिश्नर एम लोकेश को ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया।
साथियों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पिछले 25 दिन से देश की शान ओलंपियन महिला रेसलर दिल्ली जंतर मंतर पर धरना दे रही है। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी जी केंद्र और प्रदेश सरकार न्याय नहीं दिला रही है। जो देश के 140 करोड लोगों के लिए शर्मनाक है। और उससे अधिक नई दिल्ली में बैठे हुए देश के रहनुमाओं के लिए शर्मनाक है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलता और बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजा जाता तब तक किसानों का आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा। भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री जी मोदी जी को पत्र लिखकर देश की शान और दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले साक्षी मलिक विनेश फोगाट जैसी महिला पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रदर्शन को भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र चौधरी गुर्जर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक व प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को खेलों को बढ़ावा देने के लिए आगे आना चाहिए और महिला पहलवानों की सभी बातें मानकर उन्हें न्याय दिलाना चाहिए अन्यथा यह आंदोलन गांव-गांव तक पहुंचेगा और भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र चौधरी गुर्जर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अशोक मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक महानगर अध्यक्ष मोहम्मद जहीर तुर्की जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एडवोकेट मोहम्मद वली उल्लाह ने कमिश्नर एम लोकेश को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
अपनी बोली अपना भेष लेकर रहेंगे पश्चिम प्रदेश आप से अपील है पश्चिम प्रदेश आंदोलन से जुड़े विरेन्द्र चौधरी वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 8057081945
0 Comments