छोटा परिवार सुखी परिवार फिर राज्य बड़ा ऐसा क्यूं --कर्नल सुधीर -- देश के 22 राज्यों में बनने जा रहा पाकिस्तान दुनिया की सबसे बड़ी अफवाह••विरेन्द्र चौधरी
डी पी सिंह
मेरठ। देश के 22 राज्यों में पाकिस्तान बन जायेगा, फिर वो हिंन्दुओ को खत्म कर देंगे।बहन बेटियों को उठा कर ले जायेंगे। ये दुनिया की सबसे बड़ी अफवाह है। इस अफवाह को उड़ाकर राजनेता अपने हित साधते आये है। सरकार का ही कहना है कि छोटा परिवार सुखी परिवार। आप परिवार छोटा चाहते हो प्रदेश बड़ा ऐसा क्यूं ? इन सवालों के जवाब ढूंढने होगें। तभी आप अपनी लड़ाई जीत सकते हैं।
अपने जारी बयान में पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के संयोजक अवकाश प्राप्त कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि आज़ादी के बाद से सरकारे कहती आ रही है छोटा परिवार सुखी परिवार। सरकारें परिवार तो छोटा चाहती है लेकिन प्रदेश बड़ा। अब पश्चिम प्रदेश जाग गया है। सरकारों का दोहरा मापदंड नहीं चलेगा। कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि हमें आजादी में आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे हैं, सामाजिक न्याय और आर्थिक आज़ादी की लड़ाई। उन्होंने कहा कल तक भाजपा छोटे राज्यों की पक्षधर थी, सत्ता में आते ही बदल गई। उन्होंने कहा एक आदमी पश्चिम से 700--800 किमी बैठकर प्रशासन नहीं चला सकता। पश्चिम प्रशासनिक न्याय के लिए त्रस्त है। लखनऊ में बैठकर हमारे साथ आर्थिक न्याय नहीं कर पाता। इसलिए हमें अपने बीच का मुख्यमंत्री चाहिए,जो क्षेत्रीय समस्याओं को समझ सके या हम उनसे संपर्क कर क्षेत्रीय समस्याओं का हल करा सकें। कर्नल सुधीर ने कहा अब जनता अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, और पश्चिम प्रदेश जन आंदोलन बनने लगा है।
पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा के विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि पश्चिम प्रदेश को लेकर हमेशा अफवाह उड़ाई जाती है अगर पश्चिम प्रदेश बना तो जाटलैंड या पाकिस्तान बन जायेगा। देश के 22 राज्यों में पृथक-पृथक राज्यों को लेकर आंदोलन जारी है। पश्चिम प्रदेश, पूर्वांचल, बुंदेलखंड,अवध प्रदेश,विदर्भ, मिथिला,कौशल , सौराष्ट्र, गोरखालैंड,टिपरालैंड,तुलुनाडु,मरू प्रदेश,भील प्रदेश,विध्यप्रदेश,मराठवाड़ा,करूनाडु,रायलसीमा,कोंगुनाडु, मत्स्य प्रदेश,महाकौशल,मालवा,खानदेश,कोंकण। ये आंदोलन सब अलग-अलग राज्यों की मांग कर रहे हैं। क्योंकि ये सब शोषित है। उन्होंने कहा जो 22 राज्यों में पृथक-पृथक राज्यों के आंदोलन चल रहे हैं क्या यहां-वहां पाकिस्तान बन जायेगा। विरेन्द्र चौधरी ने कहा ये दुनिया की सबसे बड़ी अफवाह है। क्षेत्रीय जनता को इस पर गंभीरता से विचार करना होगा कि ऐसी अफवाहों को कौन फैलाता है और किसे इससे लाभ मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की सब एक होकर आंदोलन को तेज करें,जिससे हमारी पीढ़ियों को लाभ मिल सके।
0 Comments