Ticker

6/recent/ticker-posts

ब्रिटेन मीडिया ने मधुस्मिता जेना दास को बनाया हैंड लाइन -- भारतीय मीडिया होता तो क्या करता हम बताते हैं आपको

 भारतीय मीडिया गोदी मीडिया बिकाऊ मीडिया सरकारी एंजेट मीडिया ने खो दी विश्वसनीयता••भारतीय मीडिया एंजेटी छोड़ हासिल करें जन विश्वास••ब्रिटेन मीडिया ने मधुस्मिता को बनाया हैड लाइन 

साड़ी में दौड़ी जीती 42.5 किमी मैराथन दौड़ छा गई ब्रिटेन में 
विरेन्द्र चौधरी/पवन बंसल

मेरठ। मीडिया को देश में चौथे स्तंभ का दर्जा प्राप्त है। जिस तरह विधायक,सांसद जनता के प्रतिनिधि हैं,वैसे ही भारतीय मीडिया भी जनप्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है। वर्तमान में राजनीतिक नेताओं की छवि ठीक नही है अपवाद को छोड़कर। कमोबेश ये ही हाल भारतीय मीडिया का भी है।लोग मीडिया को बिकाऊ मीडिया,गोदी मीडिया कहने लगे हैं। कारण कभी कभी तो एंकर, अखबार के समाचार देख कर लगता है ये पत्रकार नहीं किसी पार्टी का वक्ता बोल रहा है। लेकिन अन्य देशों में मीडिया की साख बरकरार है। उनके यहां खबर का महत्व है व्यक्ति विशेष का नहीं।

खबर के अनुसार हाल में ब्रिटेन में एक मैराथन दौड़ हुई, जिसमें भारतीय मूल की एक महिला को जिसने दौड़ में जीत हासिल की। वहां की मेन स्ट्रीम मीडिया ने भारतीय मूल धावक को समाचारों की हेडलाइन बनाया। भारतीय मीडिया होती तो अतीक के मुत्र में ही उलझी रहती।

ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय मूल की 41 वर्षीय मधुस्मिता जेना दास, संबलपुरी साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ में दौड़ी, और मधुस्मिता जेना दास ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। मैनचेस्टर में ब्रिटेन की दूसरी सबसे बड़ी 42.5 किलोमीटर मैराथन का आयोजन किया गया था।

जानकारी के मुताबिक इस 42.5 किमी की मैराथन दौड़ को मधुस्मिता जेना दास ने 4 घंटे 50 मिनट में पूरा किया। खास बात यह थी कि वो भारतीय नारी की पोशाक साड़ी में दौड़ी,जो अपने आप में एक मुश्किल काम था। उसके बाद ब्रिटिश मीडिया सहित सोशल मीडिया पर महिला की साड़ी पहनकर दौड़ लगाने  वाली तस्वीरें खूब शेयर की जा रही हैं। साथ ही पब्लिक महिला के इस जज्बे को सैल्यूट भी कर रही है। मै भी इनको हृदय की गहराइयों से बधाई देता हूं  सैल्यूट यू।

रिटायर्ड सूबेदार विरेन्द्र सिंह मलिक कंकरखेड़ा मेरठ कैंट जुड़ेंगे पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन से - बोले फौजी हुं अगली पंक्ति में रहकर लडुगां••हार्दिक अभिनंदन विरेन्द्र चौधरी पत्रकार वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा 8057081945

Post a Comment

0 Comments