Ticker

6/recent/ticker-posts

जानिए सहारनपुर के नये डी एम के बारे में पहले भी रह चुके सहारनपुर में तैनात

जानिए सहारनपुर के नये डी एम के बारे में पहले भी रह चुके सहारनपुर में तैनात


विरेन्द्र झालु

सहारनपुर। दिनेश चंद्र को अब सहारनपुर के नये डी एम के रूप में तैनाती मिली है। इससे पूर्व भी वे सहारनपुर में सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम देवबंद रह चुके हैं। 

सन 1997 में उत्तर प्रदेश सिविल सेवा (PCS) में उत्तर प्रदेश में पांचवा स्थान प्राप्त करने के बाद  दिनेश चंद्र ने हरिद्वार से अपनी पहली पारी की शुरुआत की,उस वक्त हरिद्वार सहारनपुर का हिस्सा था। आपको हरिद्वार का एसडीएम बनाया गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में एस डी एम, एडीएम, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त के रूप में तैनात रहे। एक बार पुनः दिनेश चंद्र को सहारनपुर की कमान सौंप दी गई।

आपको बताते चलें कि हाल ही में 25 जनवरी को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला था। दिनेश चंद्र माननीय राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं।

दिनेश चंद्र जिला बिजनौर के पुरैनी गांव के निवासी हैं। इनके पिता का नाम ठाकुर शिशु पाल सिंह व माता का नाम ब्रहोंदेवी है। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव में रहकर सरकारी स्कूल हिंदू इंटर कालेज नगीना से ही पूरी की। बाद में उच्च शिक्षा के लिए वे इलाहाबाद चले गये।

Post a Comment

0 Comments