Ticker

6/recent/ticker-posts

यूक्रेन रूस युद्ध अब खतरनाक दौर में - रूस ने हमले तेज करते हुए यूक्रेन का उड़ाया आर्म्स डिपो - डिपो में था 500 मिलियन बम बारूद

 यूक्रेन रूस युद्ध अब खतरनाक दौर में •• रूस ने हमले तेज करते हुए यूक्रेन का उड़ाया आर्म्स डिपो  •• डिपो में था 500 मिलियन बम बारूद

विरेन्द्र चौधरी 

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच 14 महीने से चल रहा घमासान थमने के बजाय और तेज हो गया है।जो विश्व युद्ध अथवा परमाणु युद्ध की ओर संकेत कर रहा है। यूक्रेन के आर्म्स डिपो से उठता काले धुंए का गुबार इसका गवाह है।

सुत्रो के अनुसार क्रेमलिन जो रूस के राष्ट्रपति पुतिन का निवास है,उस पर यूक्रेन ने ड्रोन से हमला कर पुतिन को मारने की कोशिश की थी,ऐसा रूस की ओर से आरोप है। इससे पहले की ड्रोन क्रेमलिन पर हमला करता,उसे रूस ने नष्ट कर दिया था। इसके बाद पुतिन ने स्पष्ट कर दिया था कि अब यूक्रेन पर हमले तेज किये जायेगें। जबकि यूक्रेन ने इस आरोप को सिरे से नकारते हुए कहा था कि रूस द्वारा उस पर लगाये जा रहे आरोप झूठे हैं।

जारी एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यूक्रेन के आर्म्स डिपो से निकल रहे धुंए का गुबार दूर से ही नजर आ रहा है। सुत्रो का कहना है कि हमले के बाद धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के आर्म्स डिपो में धमाको के बाद सब बर्बाद हो गया है। बताते चलें हाल में रूस ने अपनी शक्तिशाली किंझल मिसाइल से हमला किया तो यूक्रेन ने उसे नष्ट कर दिया। जिस पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने किंझल को नष्ट किया था,वो उसे अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।

ताजा हालात यह है कि यूक्रेन के आर्म्स डिपो में भीषण आग के बाद भले ही यूक्रेन की कमर टूट गई हो, लेकिन उसे बाहय मदद मिलने के कारण हालात शांत होंगे के बजाय और घातक होते जायेगें। जिसका परिणाम यूक्रेन और रूस के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए घातक है। बार बार बदलता मौसम इसका परिणाम है।

पश्चिम प्रदेश के प्रमुख प्रहरी विरेन्द्र चौधरी तातरान विरेन्द्र सिंह मलिक कंकरखेड़ा आओ पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन को बदले जन आंदोलन में

Post a Comment

0 Comments