Ticker

6/recent/ticker-posts

देश की शान महिला खिलाडियों को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आगे आएं-- भगत सिंह वर्मा

 देश की शान महिला खिलाडियों को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आगे आएं-- भगत सिंह वर्मा

विरेन्द्र चौधरी 
नई दिल्ली -आज यहां जंतर मंतर पर पिछले 15 दिन से देश की शान ओलंपियन पहलवानों द्वारा मांग रहे न्याय की पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेशमुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि देश के 7 लाख क्रांतिकारियों द्वारा अपना बलिदान देकर देश को आजाद कराने वाले सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, शहीद भगत सिंह, अशफाक उल्ला खान की आत्मा आज जरूर रो रही होगी। 
भगत सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जब देश की शान बढ़ाने वाले विदेशों की धरती पर स्वर्ण पदक जीतने वाले देश का मान बढ़ाने वाले और देश की शान महिला पहलवान कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा रही हो,और देश की राजधानी जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करके न्याय मांग रही हो। देश का प्रधानमंत्री खामोश है,बड़ी सोचनीय स्थिति है। 
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को स्वयं संज्ञान लेकर तत्काल प्रभाव से कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद से बृजभूषण को बर्खास्त करके जेल भेजना चाहिए ताकि देश की शान महिला पहलवानों को न्याय मिल सके। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि यह मामला अति गंभीर है और खेल से जुड़ा है और युवा पीढ़ी के भविष्य का सवाल है। इसलिए प्रधानमंत्री जी को खेलो और कुश्ती को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक कुश्ती संघ अध्यक्ष की गिरफ्तारी नहीं होती और पहलवानों को न्याय नहीं मिलता तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा और इस संघर्ष में भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा पहलवानों के साथ है और पूरा समर्थन करता है। 
भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के साथ राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर  आदित्य चौधरी जोगेंद्र सिंह मोहम्मद वली उल्लाह रामवीर सिंह मास्टर रणवीर सिंह मास्टर गुरदीप सिंह ने महिला खिलाड़ियों को समर्थन दिया।
इस वीडियो को जरूर देखें

Post a Comment

0 Comments