Ticker

6/recent/ticker-posts

सभी समस्याओं का एक समाधान पृथक पश्चिम प्रदेश का करो निर्माण भगत सिंह वर्मा

सभी समस्याओं का एक समाधान पृथक पश्चिम प्रदेश का करो निर्माण भगत सिंह वर्मा••भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल लोकसभा सांसद से मिला


विरेन्द्र चौधरी 

सहारनपुर -आज यहां पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई को तेज करने के लिए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में सहारनपुर लोकसभा सांसद हाजी फजलुर रहमान से मिला। और पृथक राज्य के लिए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।

 भाकियू वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सांसद महोदय आप अलग राज्य की मांग को लेकर सहारनपुर की जनता का सम्मान करते हुए लोकसभा में सवाल उठाएं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है इसका विभाजन बहुत जरूरी है इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांट कर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाए। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं इसके बावजूद भी पश्चिम प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार भारी उपेक्षा कर रही है।

भगत सिंह वर्मा ने कहा यहां शिक्षा चिकित्सा नाम मात्र को है और यहां के युवाओं को सरकारी नौकरी में भागीदारी जीरो हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर पृथक पश्चिम प्रदेश की लड़ाई को तेज किया जाएगा। और यहां की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हीं उम्मीदवारों को वोट करेगी जो पृथक राज्य की लड़ाई में सहयोग करेंगे। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी। इसलिए पश्चिम की युवा शक्ति को आगे आकर पृथक राज्य के लिए संघर्ष करना चाहिए। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के साथ प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक प्रदेश सचिव ऋषि पाल गुर्जर नीरज सैनी प्रधान मोहम्मद वली उल्लाह आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments