Ticker

6/recent/ticker-posts

अस्टिटेंट कमिश्नर रिटायर्ड अशोक सिंह बोले पश्चिमी उत्तर प्रदेश जरूरी है सामाजिक विकास के लिए

 अस्टिटेंट कमिश्नर रिटायर्ड अशोक सिंह बोले पश्चिमी उत्तर प्रदेश जरूरी है सामाजिक विकास के लिए


विरेन्द्र चौधरी

बिजनौर। सामाजिक और क्षेत्रीय विकास के लिए छोटे राज्य होने चाहिए। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना की समीक्षा करो छोटे राज्य बनने के बाद कितने विकसित हो गये है। इसलिए मैं पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन में आपके साथ हुं।

सहारनपुर में तहसीलदार, एसडीएम व अस्टिटेंट कमिश्नर रहे अशोक सिंह ने कहा राज्य जितना छोटा होगा, उतना विकास करेगा। उन्होंने कहा हमारी आवश्यकताओं के संबध में 700 किमी बैठा आदमी कैसे समझ सकता है। हमारी समस्याओं को हमारे बीच का आदमी ही समझेगा। एक सवाल के जवाब में अशोक सिंह बोले कौन कहता है पश्चिम प्रदेश बना तो पाकिस्तान बन जायेगा,कौन कहता है जाटलैंड बन जायेगा।सब पूरब की राजनीति है ऐसी अफवाहों को फैला कर वो अपना हित साध रहे हैं।

बेबाक बातचीत में उन्होंने कहा पश्चिम प्रदेश 8 करोड़ लोगो के भविष्य का सवाल है,जो लोग पश्चिम प्रदेश निर्माण आंदोलन को बदनाम करते हैं वो लोग पूरब के दलाल है। वहां उनके पहलु में बैठकर अपने हित साध रहे हैं। अशोक सिंह ने कहा मैं रिटायर्ड होने के बाद आराम करता, लेकिन ऐसा करना समाज के साथ गद्दारी थी।मैंने शिक्षा को अपनाया, स्कूल खोला। क्षेत्रीय विकास के लिए जो जरूरी है।

रिटायर्ड एसिस्टेंट कमिश्नर अशोक सिंह ने कहा हमें अपने दिमाग को खोलना होगा।आने वाली नस्लों के बारे में सोचना होगा। उन्होंने कहा पिछले लंबे समय से मेरा नहीं सरकार का नारा है छोटा परिवार सुखी परिवार फिर सरकार को छोटा परिवार सुखी परिवार छोटा प्रदेश विकसित प्रदेश बनाने में दिक्कत क्यों हो रही हैं। ये आपको सोचना है। उन्होंने पश्चिम प्रदेश निर्माण जन आंदोलन को लेकर कहा कि हर आदमी चाह रहा है पश्चिम प्रदेश बनना चाहिए लेकिन आंदोलन के लिए भगत सिंह पड़ोसी के यहां से निकले।जिस दिन भगत सिंह अपने घर से निकाल दिया,उस दिन बन जायेगा पश्चिम प्रदेश।

इस वीडियो को जरूर देखें खोपड़ी खुल जायेगी

Post a Comment

0 Comments