Ticker

6/recent/ticker-posts

निकाह के तुरंत बाद फातिमा पहुंची कराची के शिव मंदिर --शिवलिंग पर किया दुग्धाभिषेक


विरेन्द्र चौधरी 

 कराची। आजकल सोशल मीडिया पर फातिमा की जबरदस्त चर्चा हो रही है। फातिमा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की पोती है। उसने हाल में एक अमेरिकी नागरिक से शादी की है।इसी शादी को लेकर वो चर्चा में है।

सुत्रो का कहना है कि फातिमा ने एक अमेरिकी नागरिक ग्राहम जिब्रान से सादगी से निकाह किया। निकाह के उपरांत फातिमा कराची के शिव मंदिर पहुंची और उन्होंने शिवलिंग पर दूध चढ़ाकर पूजा अर्चना की। उनके साथ उनके पति व अनेक हिंदू नेता उपस्थित रहे। बताते चलें कि फातिमा एक लेखिका व सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

निकाह के तुरंत बाद शिवलिंग पर दूध चढ़ाने को लेकर पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर खूब टिप्पणियां देखी जा रही है। वहीं अपने ट्विटर के माध्यम से फातिमा के भाई ने लिखा है कि कठिन हालात से गुजर रहे देशवासियों के कारण हम सभी को लगा कि शादी का भव्य रूप से मनाना अनुचित होगा। उन्होंने लोगों से फातिमा और ग्राहम जिब्रान को अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करने की अपील की।

सहारनपुर से मेयर के लिए कईं प्रत्याशी मैदान में हैं, देखना आपको है कि कौन सा प्रत्याशी काम का है। मेरा प्रत्याशी तो एडवोकेट प्रदीप वर्मा है। जो पब्लिक के बीच का सामाजिक कार्यकर्ता हैं। विरेन्द्र चौधरी पत्रकार वरिष्ठ नेता पश्चिम प्रदेश निर्माण संयुक्त मोर्चा 9410201834

Post a Comment

0 Comments