Ticker

6/recent/ticker-posts

किसानों की दुश्मन कैसे हैं सरकार किसान नेता भगत सिंह वर्मा ने बताया किसानों को

 अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए••मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर किसानों को मजदूर उपलब्ध कराए जाएं••गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंटल दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा -- भगत सिंह वर्मा

खुजनावर में किसानों को संबोधित करते भगत सिंह वर्मा 

अतुल शर्मा 

सहारनपुर/छुटमलपुर ।आज यहां ग्राम खुजनावर में किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारतवर्ष में भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार अन्नदाता किसानों की उपेक्षा कर रही है। देश के अन्नदाता किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी सरकार नहीं दिला पा रही है जिसके कारण प्रदेश और देश के  किसान कर्ज़ बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि किसानों की उन्नति से ही देश की उन्नति संभव है। किसानों की क्रय शक्ति बढ़ने से ही देश आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि आजादी से अब तक देश के किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिलता तो देश के अन्नदाता किसानों को 200 लाख करोड़ रुपए अधिक मिलते और यदि किसानों को उनकी फसलों का लागत मूल्य भी मिल जाता तो किसानों को 50 लाख करोड़ रुपए अधिक मिलते और देश के अन्नदाता किसान कर्ज बंद ना होते। उन्होंने कहा आज सरकार की गलत नीतियों के कारण देश के अन्नदाता किसान 22 लाख करोड़ रुपए के कर्ज बंद हो गए हैं। 

भगत सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मनरेगा योजना को सीधा खेती से जोड़कर देश के अन्नदाता किसानों को मनरेगा योजना से मजदूर उपलब्ध कराने का काम तो कर दे,जिससे किसानों की मजदूरों की समस्या हल हो सके। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार प्रदेश के गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹600 कुंटल तो दूर लागत मूल्य ₹450 कुंतल भी नहीं दिला पा रही है। चीनी मिल मालिक सरकार की गलत नीति के चलते भारी घटतोली कर रहे हैं। और पिछले वर्षों में देरी से किए गए गन्ना भुगतान पर लगा ब्याज उत्तर प्रदेश के 120 चीनी मिलों पर 16 हजार करोड़ रुपए ब्याज बकाया है। जिसे दिलाने के लिए माननीय हाईकोर्ट और माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश किए हुए हैं। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि जब तक गन्ने का लाभकारी रेट ₹600 कुंतल गन्ना किसानों को नहीं मिलेगा और चीनी मिलों से ब्याज का भुगतान नहीं होगा तब तक भारतीय किसान यूनियन वर्मा का संघर्ष जारी रहेगा। 

आज नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राव सादिक ने कहा कि हम बेहट तहसील में भारतीय किसान यूनियन वर्मा को मजबूत करके किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। तहसील बेहट में गांव-गांव कमेटी बनाकर भारतीय किसान यूनियन वर्मा को मजबूत किया जाएगा। 

बैठक की अध्यक्षता हाजी अली बहादुर प्रधान ने की और संचालन राव मुजाहिद प्रधान ने किया। बैठक में राव मुकर्रम जिला पंचायत सदस्य, मौलवी अबरार नदवी, हाजी अमीर अख्तर, राव मुबारक, राव इरफान, जाकिर राणा, राव अकरम, मुस्तकीम,मोहम्मद दिलशाद जिला संगठन मंत्री, सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला संरक्षक मुनेश चौधरी, बुद्धू, जितेंद्र कुमार चौधरी,सरदार सिंह, रविंद्र सिंह, कोमल सिंह,विनय चौधरी, कविराज चौधरी, अभिषेक चौधरी, एडवोकेट नरेश कुमार, एडवोकेट सतीश कुमार, दरोगा सुंदर पाल सिंह, प्रवीण चौधरी, राजपाल सिंह, डायरेक्टर चौधरी भगत सिंह आदि ने भाग लिया।

पश्चिम प्रदेश के प्रमुख प्रहरी विरेन्द्र चौधरी तातरान विरेन्द्र सिंह मलिक कंकरखेड़ा आओ पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन को बदले जन आंदोलन में 

Post a Comment

0 Comments